Kisan Credit Card 2026 : किसानों को मिलने लगेगा! KCC पर 5 लाख तक का लोन? बजट में वित्त मंत्री ने किया था ऐलान
Kisan Credit Card 2026:— वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को बजट 2025 के दौरान KCC लोन की सीमा ₹3 लाख रुपए से बढ़ाकर ₹5 लाख करने की घोषणा की थी। अगले वित्त वर्ष से लागू होने की उम्मीद है यह बदलाव।
E-Shram Card Yojana 2026 : अब हर मजदूर को मिलेगी 3000 मासिक पेंशन, आवेदन प्रक्रिया शुरू
Kisan Credit Card 2026 : जानकारी
बजट 2025 पेश करते समय 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसान क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए शॉर्ट टर्म लोन की सीमा बढ़ाने की घोषणा की थी। यह सीमा ₹3,00,000 से बढ़कर ₹5,00,000 करने का प्रस्ताव है, जिससे करीब 7.75 करोड़ किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है। अगले वित्त वर्ष से लागू हो सकती है यह व्यवस्था।
Kisan Credit Card 2026 : ब्याज दर की जानकारी
हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसको Financial Express ने जारी किया है। इसके अनुसार कैबिनेट ने इंटरेस्ट सबवेंशन स्कीम को दे दी है मंजूरी। किसानों की रोजमर्रा की खेती से जुड़ी जरूरत को पूरा करने के लिए उठाया गया है यह कदम। इस योजना के अंतर्गत किसानों को ₹3,00,000 तक का कृषि ऋण लेने पर मिलेगी ब्याज दर में 1.5% तक की राहत।
PM Kisan Yojana 2026 : 22वीं किस्त को लेकर हो जाएं अलर्ट! एक गलती और अटक सकते हैं 2000 रुपये
खेती से जुड़े क्षेत्र में पर्याप्त कर्ज की उपलब्धता बनाए रखना है इसका उद्देश्य। Financial Express के एक अधिकारी से यह जानकारी प्राप्त हुई है कि – Interest Subvention Scheme से जुड़ी मूल्यांकन रिपोर्ट पर व्यय वित्त समिति विचार कर रही है। उम्मीद है कि अगले वित्त वर्ष से KCC धारकों के लिए शॉर्ट टर्म लोन की सीमा बढ़ाने का फैसला लागू कर दिया जाएगा।
Kisan Credit Card 2026 : किसानों को मिलने वाला लाभ
सूत्रों के अनुसार इस समय हर KCC धारक को मिलता है औसतन करीब 1.6 लाख रुपये का शॉर्ट टर्म कर्ज। यानी ज्यादातर किसान इसी राशि के आसपास लोन ले रहे हैं। देश में फिलहाल 7.71 करोड़ सक्रिय किसान क्रेडिट कार्ड हैं, जिनमें मत्स्य पालन और पशुपालन से जुड़े लोग भी शामिल हैं। इसके अलावा, पिछले साल जनवरी में RBI ने KCC के तहत बिना गारंटी मिलने वाले लोन की सीमा 1.6 लाख से बढ़ाकर कर दी थी ₹2 लाख रुपये।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट 2025-26 के भाषण में बताया था कि KCC के जरिए करीब 7.7 करोड़ किसान, मछुआरे और डेयरी किसान लेते हैं अल्पकालिक कर्ज। उन्होंने कहा कि संशोधित इंटरेस्ट सबवेंशन योजना के तहत KCC से मिलने वाले लोन की सीमा 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये की जाएगी।
PM Awas Yojana 2026 : सरकार दे रही है ₹2,20,000 की मदद, घर बनाने का सुनहरा मौका, आवेदन शुरू
Kisan Credit Card 2026 : MISS लोन जानकारी
कृषि मंत्रालय की बदली हुई इंटरेस्ट सबवेंशन (MISS) योजना के अनुसार, KCC धारक अपनी खेती से जुड़ी जरूरतों के लिए ₹3 लाख रुपये तक का कर्ज 7% ब्याज पर ले सकते हैं। अगर किसान समय पर लोन चुका देते हैं, तो उन्हें 3% की अतिरिक्त छूट मिलती है। इससे असली ब्याज दर घटकर सिर्फ 4% रह जाती है।
Kisan Credit Card 2026 : आवेदन प्रक्रिया
– ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आप बैंक की ऑफिशल वेबसाइट पर अप्लाई कर सकते हैं
– ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आप नजदीकी शाखा में जा सकते हैं
– इसके बाद पैन कार्ड, वोटर आईडी, आधार कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेजों को जोड़कर फॉर्म जमा करे
– कार्ड इशू होगा, लेकिन बैंक के वेरिफिकेशन के बाद
– देखा गया है कि अप्लाई करने के 15 से 20 दिन के अंदर ही कार्ड उपलब्ध हो जाता है
