Gold Silver Price Today : सोना हुआ 2490 रुपये सस्ता, चांदी की कीमतों में 9114 रुपये की गिरावट
Gold Silver Price Today:– श्री रामनवमी पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी कीमतों के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 143715 रुपये प्रति 10 ग्राम पर लुढ़ककर आ गया है। कल शाम को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 146205 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। यानी कल शाम की तुलना में गोल्ड की कीमतों में आज 2490 रुपये की गिरावट आई है।
Gold Silver Price Today : 23 से 18 कैरेट गोल्ड का क्या है रेट?
आज शुक्रवार को 23 कैरेट गोल्ड का रेट 143140 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 131643 रुपये के स्तर पर आ गया है। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड 107786 रुपये और 14 कैरेट गोल्ड का रेट 84073 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है।
Gold Silver Price Today : चांदी की कीमतों में भी गिरावट
कल के मुकाबले चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। कल शाम को चांदी का भाव 234814 रुपये प्रित किलोग्राम के स्तर पर थीं। वहीं, अब यह घटकर 225700 रुपये प्रित किलोग्राम के स्तर पर आ गई हैं। यानी कल शाम से अबतक 9114 रुपये की गिरावट चांदी की कीमतों में देखने को मिली है।
Gold Silver Price Today : सोने का भाव 23756 रुपये लुढ़का
इस महीने की शुरुआत में सोने का भाव 167471 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। वहां से आज सुबह तक गोल्ड की कीमतों में 23756 रुपये की गिरावट आई है। 2 मार्च को चांदी का रेट 289848 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर थी। तब से अभी तक कीमतों में 64148 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है।
Gold Silver Price Today : कच्चे तेल की कीमतों में तेजी की वजह से गिरा दाम
इस समय युद्ध की वजह से कच्चे तेल की सप्लाई बुरी तरह से प्रभावित हुई है। जिसकी वजह से क्रूड ऑयल का रेट 110 डॉलर प्रति बैरल को क्रॉस कर गया है। कीमतों में तेजी की वजह से डॉलर मजबूत हुआ है। यही वजह है कि निवेशक सोने की जगह डॉलर की तरफ रुख कर रहे हैं। जिसका असर गोल्ड की कीमतों पर देखा जा रहा है।
