LPG Crisis In Rajasthan : LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, गैस सप्लाई को लेकर बनाए 13 नए नियम, आज से ही लागू

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

LPG Crisis In Rajasthan: भजनलाल शर्मा सरकार ने कमर्शियल LPG सप्लाई को लेकर नई प्राथमिकता आधारित नीति लागू की है.गैस संकट और सीमित उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है.

Tractor Subsidy Yojana 2026 : सरकार दे रही जबरदस्त सब्सिडी! ₹3.5 लाख का ट्रैक्टर मात्र ₹35 हजार में, किसानों के लिए सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन!

ईरान इजरायल और अमेरिका का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है. यहां लोगों को एलपीजी सिलेंडर की कमी से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. इन सबके बीच राजस्थान सरकार ने कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई को लेकर नए नियम बनाए हैं.

दरअसल, भजनलाल शर्मा सरकार ने कमर्शियल LPG सप्लाई को लेकर नई प्राथमिकता आधारित नीति लागू की है. गैस संकट और सीमित उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है.

सरकार के नए नियम के प्रमुख बिंदू:

उपभोक्ताओं को अब 40% से 100% तक गैस आवंटन किया जाएगा.

गैस आवंटन का आधार पिछले एक साल (अप्रैल 2025–फरवरी 2026) की औसत खपत होगा.

अस्पताल, स्कूल, कॉलेज और सरकारी संस्थानों को 100% गैस आवंटन मिलेगा.

होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और डेयरी सेक्टर को 60% आवंटन तय किया गया है.

मंदिर, शादी समारोह और कैटरिंग सेवाओं को 50% गैस मिलेगी.

Lockdown 2026 : भारत में फिर से लगेगा Lockdown? पीएम मोदी के भाषण के बाद हो रही चर्चा; क्या है सच्चाई

औद्योगिक इकाइयों को सबसे कम यानी 40% गैस आवंटित की जाएगी.

जरूरी सेवाओं को प्राथमिकता देने के लिए सेक्टरवार कैटेगरी बनाई गई है.

कॉमर्शियल LPG लेने के लिए पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है.

जहां PNG (पाइप नेचुरल गैस) उपलब्ध है, वहां इसके उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा.

छोटे विक्रेताओं और फूड कार्ट संचालकों को छोटे सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे.

जिला कलेक्टर की निगरानी में जरूरत के अनुसार अतिरिक्त गैस आवंटन किया जा सकेगा.

सरकार का उद्देश्य सीमित संसाधनों का संतुलित और प्रभावी वितरण सुनिश्चित करना है.

नीति ‘जरूरी सेवाएं पहले’ के सिद्धांत पर आधारित है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके.

यह नई नीति आज से लागू कर दी गई है.

जयपुर के 22 गोदाम इलाके में स्थित गैस एजेंसी के मैनेजर दिनेश शर्मा के मुताबिक सरकार के इस फैसले से तमाम लोगों को बड़ी राहत मिली है. दूसरी तरफ शहर के सोडाला इलाके में शर्मा भोजनालय नाम से रेस्टोरेंट चलाने वाले सोहन शर्मा का कहना है कि पटरी से पूरी तरह उतरा कारोबार अब धीरे धीरे संभलने की उम्मीद है.

Rajasthan Gram Panchayat Chunav Voter list 2026 : राजस्थान ग्राम पंचायत चुनाव के लिए वोटर लिस्ट जारी यहां से देखें

कुल मिलाकर, राजस्थान सरकार की यह नई नीति ‘जरूरी सेवाएं पहले’ के सिद्धांत पर आधारित है. इससे जहां आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं व्यवसायिक सेक्टर को भी तय सीमा के भीतर गैस की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी. कहा जा सकता है की नई गाइडलाइन से गैस संकट पूरी तरह खत्म तो नहीं होगा, लेकिन परेशानियों से जूझ रहे लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी.

About The Author

Hello, I am Prakash Gehlot, Full Full-Time Blogger and Content Creator at Studyexpress.in the Website. I have 06+ years of experience in Digital Marketing and Content Creation in various fields like Govt Job, Exam Syllabus, Career News, Exams Preparation, etc

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel