LPG Missed Call Booking : सरकार की बड़ी सुविधा, 1 मिस्ड कॉल पर घर मंगाएं सिलेंडर, नोट करें काम का नंबर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

LPG Missed Call Booking : सरकार की बड़ी सुविधा, 1 मिस्ड कॉल पर घर मंगाएं सिलेंडर, नोट करें काम का नंबर

RBSE 10th Result 2026 LIVE : राजस्थान बोर्ड जल्द जारी करेगा 10वीं के परिणाम, रोल नंबर से ऐसे करें चेक

LPG Missed Call Booking: देश में LPG सिलेंडर की किल्लत के बीच लोग सिलेंडर बुक करने के लिए नए-नए तरीके ढूंढ रहे हैं। लंबी लाइन से बचने के लिए डिजिटल की ओर रुख कर रहे हैं। LPG सिलेंडर बुक करने के कई तरीके हैं। आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं या फिर व्हाट्सऐप नंबर के जरिए भी अपने घर के लिए LPG सिलेंडर बुक करा सकते हैं।

LPG Missed Call Booking हालांकि, ऑनलाइन तरीके सबके लिए आसान नहीं होते हैं। इसके लिए हाई स्पीड इंटरनेट और स्मार्टफोन की जरूरत होती है। इस कारण गांव में रहने वाले लोग व्हाट्सऐप और आधिकारिक वेबसाइट या फिर कंपनियों की ऐप्स का इस्तेमाल करके सिलेंडर बुक नहीं कर पाते हैं। ऐसे लोग अपने फोन से सिर्फ एक मिस्ड कॉल करके भी LPG सिलेंडर बुक कर सकते हैं।

फोन से मिस्ड कॉल करके हो जाएगा काम

Bharat Petroleum LPG ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से ट्वीट करके बताया है कि लोग एक मिस्ड कॉल के जरिए भी LPG सिलेंडर बुक कर सकते हैं। ट्वीट में बताया गया है कि LPG सिलेंडर बुक करने के लिए किसी ऐप या इंटरनेट की जरूरत नहीं। लोगों को बस अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7710955555 नंबर पर एक मिस्ड कॉल देनी होगी। मिस्ड कॉल देने के बाद Bharatgas रिफिल बुकिंग अपने आप हो जाएगी।

PM Jan Dhan Scheme : मोदी सरकार की एक खास स्कीम के तहत, अगर आपके अकाउंट में पैसे नहीं भी हैं, तो भी आप 10,000 रुपये निकाल सकते हैं।

सबसे तेज और आसान तरीका

ट्वीट में बताया गया है कि यह तरीके तेज, आसान और सुविधा देने के लिए बनाया गया। अब लोगों को लंबी लाइन में लगने की और LPG डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाने की कोई जरूरत नहीं। ना उन्हें कई स्टेप्स की प्रोसेस फॉलो करनी होगी। वे घर बैठकर रिफिल करा सकते हैं।

घर बैठे हो रही eKYC

इसके अलावा, Bharatgas ने एक और ट्वीट शेयर किया है, जिसमें एक वीडियो दिया गया है। इस वीडियो में एक ग्राहक ने बताया कि उनके लिए eKYC पूरा करना कितना आसान था। वे बिना किसी परेशानी के अपनी eKYC पूरी कर पाएंगे। इसके लिए HelloBPCL की ऐप पर जाना होगा। कुछ ही आसान स्टेप्स में eKYC पूरा हो जाता है। इससे Bharatgas सिलेंडर की बुकिंग बेहद आसान हो जाती है, जिससे घर पर बिना किसी रुकावट के खाना बनता रहता है।

About The Author

Hello, I am Prakash Gehlot, Full Full-Time Blogger and Content Creator at Studyexpress.in the Website. I have 06+ years of experience in Digital Marketing and Content Creation in various fields like Govt Job, Exam Syllabus, Career News, Exams Preparation, etc

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel