Petrol- Diesel Price Hike : ₹5.30 महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल के दाम भी ₹3 बढ़े, LPG संकट के बीच बड़ा झटका

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Petrol- Diesel Price Hike : ₹5.30 महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल के दाम भी ₹3 बढ़े, LPG संकट के बीच बड़ा झटका

Petrol- Diesel Price Hike:– देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर आम लोगों की चिंता एक बार फिर बढ़ गई है। निजी क्षेत्र की बड़ी कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल के दाम ₹5.30 प्रति लीटर और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं। इस बढ़ोतरी के पीछे वैश्विक कारण बताए जा रहे हैं, खासकर पश्चिम एशिया में चल रहे ईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते ऊर्जा आपूर्ति पर असर पड़ा है।

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live : RBSE 12वीं रिजल्ट की डेट जल्द होगी जारी; कैसे देखे रिजल्ट, यहां से पाएं जानकारी

Petrol- Diesel Price Hike वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित

दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और तेल से जुड़े ठिकानों पर हमलों की वजह से वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। खास तौर पर Strait of Hormuz जैसे अहम समुद्री रास्ते पर दबाव बढ़ने से कच्चे तेल की आवाजाही पर असर पड़ा है। यही कारण है कि भारत जैसे आयात-निर्भर देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में धीरे-धीरे उछाल देखने को मिल रहा है।

Petrol- Diesel Price Hike चेक करें अपने शहर के पेट्रोल रेट

अगर शहरों की बात करें तो हैदराबाद में पेट्रोल ₹107.46 प्रति लीटर के साथ सबसे महंगा बिक रहा है, जबकि कोलकाता और मुंबई में भी कीमतें ₹100 के पार पहुंच चुकी हैं। वहीं बैंगलोर, चेन्नई और भुवनेश्वर जैसे शहरों में भी पेट्रोल की कीमतें लगातार ऊंची बनी हुई हैं। एनसीआर में गुड़गांव और नोएडा में कीमतें थोड़ी कम जरूर हैं, लेकिन यहां भी बढ़ोतरी का असर साफ दिख रहा है। आइए चेक करें चार्ट-

Rajasthan Summer Vacation Date : राजस्थान में गर्मी छुट्टी को लेकर आया बड़ा अपडेट, बदलाव के साथ तारीखों की हुई घोषणा

Petrol- Diesel Price Hike चेक करें अपने शहर के डीजल के रेट

डीजल के मोर्चे पर भी हालात कुछ अलग नहीं हैं। हैदराबाद में डीजल ₹95.70 प्रति लीटर तक पहुंच गया है, जो देश के बड़े शहरों में सबसे ज्यादा है। चेन्नई, कोलकाता और मुंबई में भी डीजल ₹90 के आसपास या उससे ऊपर बना हुआ है। इससे ट्रांसपोर्ट और रोजमर्रा के सामान की कीमतों पर भी असर पड़ने की आशंका है। आइए चेक करें चार्ट-

इधर, पेट्रोल-डीजल की संभावित कमी की खबरों के बीच कुछ राज्यों में लोग घबराकर पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारों में लग रहे हैं। खासकर गुहावटी समेत असम के कई इलाकों में पैनिक बाइंग देखने को मिली है। हालांकि सरकार ने साफ किया है कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और सप्लाई सामान्य बनी हुई है, फिर भी सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

Rajasthan Gram Panchayat Chunav Voter list 2026 : राजस्थान ग्राम पंचायत चुनाव के लिए वोटर लिस्ट जारी यहां से देखें

About The Author

Hello, I am Prakash Gehlot, Full Full-Time Blogger and Content Creator at Studyexpress.in the Website. I have 06+ years of experience in Digital Marketing and Content Creation in various fields like Govt Job, Exam Syllabus, Career News, Exams Preparation, etc

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel