PM Kisan Yojana Rules : एक परिवार से कितने सदस्य प्रधानमंत्री किसान योजना का लाभ ले सकते हैं। किस स्थिति में परिवार के दो सदस्यों को सालाना 6,000 मिल सकते हैं। जानिए आवेदन प्रक्रिया और जरूरी डॉक्यूमेंट्स क्या हैं।

PM Kisan Yojana Rules देश के छोटे और सीमांत किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) बेहद मददगार साबित हुई है। 2019 में शुरू हुई इस योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 की आर्थिक मदद दी जाती है, जो तीन किस्तों में 2,000-2,000 रुपए सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर होती है।
PM Kisan Yojana Rules लेकिन अक्सर किसानों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या एक ही परिवार के सभी सदस्य इस योजना का लाभ ले सकते हैं, खासकर ऐसे परिवारों में जहां कई लोग खेती में शामिल हैं? सरकार ने इस बारे में साफ नियम बनाए हैं, जो जानना बहुत जरूरी है।
PM Kisan Yojana Rules PM किसान योजना के नियम की बात करें तो एक ही परिवार से केवल एक व्यक्ति ही इस योजना का लाभ ले सकता है। इसका मतलब यह है कि यदि परिवार के पास खेती की जमीन है, तो केवल उस जमीन के मालिक का नाम सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज होना चाहिए और वही 6,000 की सालाना राशि का हकदार होगा। पति-पत्नी या परिवार के अन्य सदस्य साथ में खेती करते हैं, तो भी अलग-अलग लाभ नहीं मिलेगा।
PM Kisan Yojana Rules कुछ खास परिस्थितियों में एक ही परिवार के दो अलग-अलग सदस्य लाभ ले सकते हैं, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि दोनों के पास अलग-अलग जमीन हो। दोनों अलग-अलग परिवार के रूप में सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज हों। ध्यान रहे, सिर्फ अलग बैंक अकाउंट या अलग नाम होने से यह पर्याप्त नहीं है। जमीन के रिकॉर्ड, परिवार की पहचान और स्थानीय सत्यापन के आधार पर ही तय किया जाता है कि लाभ सही व्यक्ति को मिल रहा है या नहीं।
PM Kisan Yojana Rules किसान pmkisan.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या अपने नजदीकी CSC केंद्र से मदद ले सकते हैं। आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट में आधार कार्ड, बैंक खाता डिटेल, जमीन के कागजात शामिल हैं। गलत जानकारी देने पर किस्त रोक दी जा सकती है। इसलिए हमेशा नियमों और निर्देशों के अनुसार सही जानकारी भरें।