Rajasthan VDO Recruitment 2025 : राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी के 850 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू:– आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने पंचायती राज विभाग में ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के 850 पदों पर भर्ती निकाली है। VDO भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों को स्नातक स्तर पर सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया! कि VDO भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवार 19 जून से 25 जुलाई 2025 तक SSO पोर्टल या नजदीकी ई-मित्र केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Rajasthan VDO Vacancy 2025 – Highlights
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती संस्था | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड |
| पद नाम | ग्राम विकास अधिकारी |
| कुल पद | 850 |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| नौकरी स्थान | राजस्थान |
| वेतनमान | ₹27,900 – ₹49,700/- प्रतिमाह |
| श्रेणी | स्नातक स्तर सरकारी नौकरी |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 25 जुलाई 2025 |

