Rajasthan Weather : राजस्थान में नहीं थमेगी बारिश, ठंड बढ़ेगी, पश्चिमी विक्षोभ को लेकर नया अलर्ट आया..!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Rajasthan Weather : राजस्थान में नहीं थमेगी बारिश, ठंड बढ़ेगी, पश्चिमी विक्षोभ को लेकर नया अलर्ट आया…!

Rajasthan Weather: राजस्थान में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश, तेज हवाएं और मेघगर्जन देखने को मिला है. 23 जनवरी को राज्य के कई हिस्सों में बादल सक्रिय रहे और तापमान में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया. अब 24 जनवरी को प्रदेश में बारिश से राहत मिलने वाली है लेकिन ठंड और कोहरे का असर बढ़ने की संभावना है.

PM Kisan 22nd Installment : इस तारीख को खाते में आ सकते हैं 2000 रुपये, लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

PM Kisan 22nd Installment : इस तारीख को खाते में आ सकते हैं 2000 रुपये, लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

24 जनवरी को कैसा रहा मौसम

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में राजस्थान के कुछ स्थानों पर मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई. सबसे ज्यादा बारिश पुष्कर (अजमेर जिला) में करीब 13 मिमी दर्ज की गई. पूर्वी राजस्थान में जयपुर, आमेर, चाकसू, श्रीमाधोपुर जैसे इलाकों में लगभग 1 सेमी तक वर्षा हुई, जबकि पश्चिमी राजस्थान में श्रीगंगानगर, अनूपगढ़, छत्तरगढ़ और सम (जैसलमेर) जैसे क्षेत्रों में भी हल्की बारिश दर्ज की गई..!

तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा जवाई बांध (पाली) में 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान जैसलमेर में 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

Yuva Swarojgar Yojana 2026 : राजस्थान सरकार युवाओं को देगी 10 लाख रुपये का बिना ब्याज का लोन, जानें कैसे करें आवेदन

Yuva Swarojgar Yojana 2026 : राजस्थान सरकार युवाओं को देगी 10 लाख रुपये का बिना ब्याज का लोन, जानें कैसे करें आवेदन

24 जनवरी(आज)को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार 24 जनवरी को पूर्वी और पश्चिमी दोनों राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. यानी राज्य के अधिकतर जिलों में बारिश नहीं होगी और आसमान आंशिक रूप से साफ रह सकता है..!

हालांकि, उत्तर राजस्थान और शेखावाटी क्षेत्र में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाने की आशंका है. बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जैसे जिलों में विजिबिलिटी कम हो सकती है.

जयपुर शहर के लिए विभाग का अनुमान है कि 24 जनवरी को अधिकतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने वाला रहेगा.

आगे फिर बदलेगा मौसम

मौसम विभाग ने बताया है कि 26 से 27 जनवरी के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है. इसके असर से बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र और जयपुर-भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में दोबारा हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. इस दौरान ठंड और बढ़ सकती है.

PM Kisan 22nd Installment Date : इन किसानों को इस बार मिलेंगे 4,000 रुपये, बजट के बाद आ सकते हैं पैसे​

PM Kisan 22nd Installment Date : इन किसानों को इस बार मिलेंगे 4,000 रुपये, बजट के बाद आ सकते हैं पैसे​

About The Author

Hello, I am Prakash Gehlot, Full Full-Time Blogger and Content Creator at Studyexpress.in the Website. I have 06+ years of experience in Digital Marketing and Content Creation in various fields like Govt Job, Exam Syllabus, Career News, Exams Preparation, etc

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel