Rajasthan Weather Today : राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, धूलभरी आंधी-बारिश की संभावना, बीकानेर-जोधपुर समेत 9 जिलों में येलो अलर्ट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Rajasthan Weather Today : राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, धूलभरी आंधी-बारिश की संभावना, बीकानेर-जोधपुर समेत 9 जिलों में येलो अलर्ट

Rajasthan Weather : राजस्थान में आज नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जोधपुर, बीकानेर और अजमेर समेत कई जिलों में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट है. मौसम विभाग के अनुसार, 31 मार्च तक उत्तरी राजस्थान में असर रहेगा, जबकि 1 अप्रैल से मौसम शुष्क होगा. फिलहाल कोटा में सबसे ज्यादा 38.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है.

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live : जारी होने वाला राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट, Roll No डाल यहां मिलेगी मार्कशीट

राजस्थान में मार्च के अंतिम दिनों में मौसम के तेवर पूरी तरह बदल गए हैं. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में एक नया वेदर सिस्टम सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने आज शनिवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मेघगर्जन, बिजली चमकने और तेज रफ्तार हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है.

मौसम केंद्र जयपुर ने सुबह 10:50 बजे की ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए आगामी तीन घंटों के लिए इन जिलों को सतर्क रहने को कहा है. प्रभावित जिलों में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जोधपुर, नागौर, बीकानेर, पाली, अजमेर, चूरू और सिरोही. इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ बूंदाबांदी और हल्की वर्षा हो सकती है. साथ ही 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

वहीं 31 मार्च विक्षोभ का असर उत्तरी और उत्तर-पूर्वी राजस्थान (शेखावाटी और अलवर-भरतपुर बेल्ट) में बना रहेगा. यहां हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार हैं, जबकि पश्चिमी और दक्षिणी राजस्थान में मौसम धीरे-धीरे शुष्क होने लगेगा. 01 अप्रैल नए महीने की शुरुआत के साथ ही पूरे प्रदेश में मौसम साफ होने और तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने की उम्मीद है.

Lockdown 2026 : भारत में फिर से लगेगा Lockdown? पीएम मोदी के भाषण के बाद हो रही चर्चा; क्या है सच्चाई

पिछले 24 घंटों में जहां बीकानेर संभाग में हल्की बारिश से राहत मिली, वहीं प्रदेश के अन्य हिस्सों में गर्मी का असर देखा गया. कोटा और चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 38.4°C दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान सिरोही में 18.7°C रहा. हवा में आर्द्रता की मात्रा 15 से 40 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई है.

खराब मौसम को देखते हुए विभाग ने विशेष एडवाइजरी जारी की है. मेघगर्जन के समय पेड़ों के नीचे शरण न लें और घर के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें. कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थानों पर ढककर रखें ताकि भीगने से बचाया जा सके.

Rajasthan Summer Vacation Date : राजस्थान में गर्मी छुट्टी को लेकर आया बड़ा अपडेट, बदलाव के साथ तारीखों की हुई घोषणा

बता दें कि आंधी के दौरान दोपहिया वाहन चालक विशेष सावधानी बरतें और दृश्यता कम होने पर वाहन सुरक्षित स्थान पर रोक लें.

About The Author

Hello, I am Prakash Gehlot, Full Full-Time Blogger and Content Creator at Studyexpress.in the Website. I have 06+ years of experience in Digital Marketing and Content Creation in various fields like Govt Job, Exam Syllabus, Career News, Exams Preparation, etc

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel