Rajasthan Weather Update : बारिश से पानी-पानी होंगे राजस्थान के जोधपुर जैसलमेर,बाड़मेर-फलोदी जिले, IMD ने जारी किया अलर्ट
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में आज यानी 02 अप्रैल को मौसम विभाग (India Meteorological Department – IMD) के जयपुर केंद्र ने तात्कालिक चेतावनी जारी की है.
इसके अनुसार, आज यानी 02 अप्रैल को उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है. वहीं, इन क्षेत्रों के शेष भागों में मौसम मुख्यत, शुष्क रहने की संभावना जताई गई है.
Diesel Price Hike : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
2 अप्रैल की रात के समय जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी जिलों तथा आसपास के क्षेत्रों में आंधी के साथ हल्की बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है.
इसके अलावा, अप्रैल के प्रथम सप्ताह में बंगाल की खाड़ी से आने वाले सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है.
खासकर जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ क्षेत्रों में 3-4 अप्रैल को तेज मेघगर्जन के साथ आंधी-बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
चेतावनी में कहा गया है कि 02 अप्रैल को जोधपुर, भरतपुर जिलों और आसपास के क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश/बौछारें पड़ने और 20-30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर द्वारा जारी की गई है. अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://mausam.imd.gov.in/jaipur/ देखें.
