Rajasthan Weather Update : राजस्थान में एक्टिव हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ, भीषण सर्दी में भीगेंगे इतने जिले, IMD ने जारी किया आंधी-बारिश का अलर्ट
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके असर से कई जिलों में सर्द हवाएं चलेंगी और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी भी हो सकती है. सुबह और देर रात ठंड का असर अधिक रहेगा, जबकि दिन में भी तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है.
PM Kisan 22nd Installment : इस तारीख को खाते में आ सकते हैं 2000 रुपये, लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 27 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ का असर और बढ़ सकता है. इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और मेघगर्जन देखने को मिल सकता है. जयपुर, भरतपुर, बीकानेर, अजमेर, जोधपुर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में मौसम सक्रिय रहने की संभावना जताई गई है.
27 जनवरी को यह मौसम तंत्र अपने चरम पर रहेगा, जिसके चलते बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा और अजमेर संभाग के जिलों में मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश की प्रबल संभावना जताई गई है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं, कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है, जिससे मौसम का मिजाज और अधिक खराब हो सकता है.
Yuva Swarojgar Yojana 2026 : राजस्थान सरकार युवाओं को देगी 10 लाख रुपये का बिना ब्याज का लोन, जानें कैसे करें आवेदन
मौसम में इस बदलाव का असर आमजन के साथ-साथ किसानों पर भी पड़ सकता है. बारिश गेहूं और सरसों की फसलों के लिए लाभकारी मानी जा रही है, लेकिन पाले और अत्यधिक ठंड से जीरा और सब्जियों की फसलों को नुकसान की आशंका है. वहीं पशुपालकों को भी ठंड से बचाव के लिए जरूरी इंतजाम करने की सलाह दी गई है.
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सुबह और रात के समय यात्रा करते हुए सावधानी बरतें, क्योंकि कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण दृश्यता कम हो सकती है. बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को ठंड से बचाने के लिए अतिरिक्त सावधानी रखने की आवश्यकता है.


