RSMSSB Patwari Admit Card :– राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड कल, 13 अगस्त को पटवारी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। अभ्यर्थी rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। पटवारी परीक्षा 17 अगस्त को दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
RSMSSB Patwari Admit Card कल, 13 अगस्त को पटवारी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। अभ्यर्थी rssb.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in/signin पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। पटवारी भर्ती परीक्षा 17 अगस्त को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में 6.50 लाख से अधिक अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से राज्य में पटवारी के 3705 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इससे पहले पटवारी भर्ती परीक्षा 11 मई को होनी थी, लेकिन आवेदन विंडो दोबारा खुलने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। आपको बता दें कि यह भर्ती परीक्षा CET आधारित है। केवल CET स्नातक योग्यता वाले उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते थे। चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
RSMSSB Patwari Admit Card : एग्जाम पैटर्न
- परीक्षा में प्रश्न पत्र 3 घंटे का और 300 अंकों का होगा। 150 सवाल होंगे। गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक की कटौती होगी।
- बोर्ड ने कहा है कि पहचान पत्र में अगर फोटो 3 साल से अधिक पुराना है तो उसको अपडेट करा ले।
- ताकि मूल पहचान पत्र और प्रवेश पत्र की फोटो का मिलान आसानी से हो सके।
- फोटो का मिलान नहीं होने की स्थिति में परीक्षा केंद्र पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- साथ ही सवाल के जवाब में 5 विकल्प होंगे। उत्तर नहीं देने की स्थिति में पांचवां विकल्प के गोले को भरना होगा।
- दस प्रतिशत से अधिक सवालों के गोले नहीं भरने की स्थिति में परीक्षा से अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
RSMSSB Patwari Admit Card कैसे डाउनलोड करें-
1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in/signin पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर लॉगिन करना होगा।
4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
5. अब आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लीजिए।
6. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।
RSMSSB Patwari Admit Card में लिखी इन जानकारियों को जरूर चेक करें-
1. परीक्षा का नाम!
2. परीक्षा सेंटर का पता!
3. परीक्षा का समय!
4. परीक्षा की तिथि!
5. उम्मीदवार का नाम!
6. उम्मीदवार की जन्मतिथि!
7. उम्मीदवार की फोटो और सिग्नेचर!
8. परीक्षा के लिए गाइडलाइंस!
9. परीक्षा के विषय!
10. परीक्षा सेंटर पर पहुंचने का समय!

