Maruti Alto 800 : मारुति ऑल्टो 800 भारतीय बाज़ार में सबसे ज़्यादा बिकने वाली और भरोसेमंद छोटी कारों में से एक है। सालों से यह कार मध्यमवर्गीय परिवारों की पहली पसंद रही है, जो कम बजट में अच्छा माइलेज, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और कम मेंटेनेंस खर्च चाहते हैं।
Maruti Alto 800 Design
मारुति ऑल्टो 800 का डिज़ाइन कॉम्पैक्ट और सरल है, जो शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लिए उपयुक्त है। इसकी फ्रंट ग्रिल और स्पष्ट हेडलैम्प इसे आकर्षक बनाते हैं। छोटे आकार के कारण, यह ट्रैफ़िक में आसानी से चलती है और पार्किंग में भी कोई समस्या नहीं होती।
Maruti Alto 800 Features
ऑल्टो 800 का इंटीरियर साधारण लेकिन उपयोगी है। इसमें……
- एयर कंडीशनर!
- पावर स्टीयरिंग!
- फ्रंट पावर विंडो!
- डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर!
- और म्यूजिक सिस्टम!
जैसे बुनियादी फीचर्स हैं। डुअल-टोन डैशबोर्ड इसे थोड़ा प्रीमियम लुक देता है।
Maruti Alto 800 Sefty Features
इस कार में सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें…….
- ड्राइवर एयरबैग!
- रिवर्स पार्किंग सेंसर!
- सीट बेल्ट रिमाइंडर!
- ABS और EBD!
जैसे फीचर्स शामिल हैं, जो इस बजट में अच्छी बात है।
KCC Loan Waiver Scheme : किसान कर्ज माफी योजना ₹200000 तक लोन माफ…!
Maruti Alto 800 Engine
ऑल्टो 800 में 796 सीसी का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है, जो लगभग 47.3 बीएचपी की पावर और 69 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। पेट्रोल वेरिएंट के साथ इसका सीएनजी विकल्प भी उपलब्ध है, जो माइलेज के मामले में और भी किफायती है।
- पेट्रोल माइलेज:– लगभग 22–24 km/l
- CNG माइलेज:– लगभग 30 km/kg
Maruti Alto 800 Price
मारुति ऑल्टो 800 की एक्स-शोरूम कीमत ₹3.54 लाख से शुरू होकर ₹5 लाख तक जाती है। यह कार भारत के लगभग हर कोने में आसानी से उपलब्ध है।



