PM Kisan Yojana 2026 : ₹10 हजार मिलेंगे? जान लें सच्चाई

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
PM Kisan Yojana 2026 : ₹10 हजार मिलेंगे? जान लें सच्चाई

PM Kisan Yojana 2026 : क्या किसानों को अब सालाना ₹6 हजार की जगह ₹10 हजार मिलेंगे? सोशल मीडिया पर इस तरह का दावा तेजी से वायरल हो रहा है. मध्य प्रदेश के किसानों के बीच भी इसे लेकर चर्चा है. अगर आपके पास भी ऐसा कोई मैसेज आया है, तो पैसे बढ़ने के इस दावे में कितनी सच्चाई है, जान लीजिए.

LPG Booking Rules : LPG गैस सिलेंडर बुकिंग का 45 दिन वाला नियम खत्म, अब 25 दिन में ही होगी बुकिंग

PM Kisan Yojana : पीएम किसान योजना को लेकर सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खबर तेजी से फैल रही है. इसमें दावा किया जा रहा है कि किसानों को अब सालाना ₹6 हजार की जगह ₹10 हजार मिलेंगे. लेकिन सरकार ने इस दावे को गलत बताया है. पीएम किसान सम्मान निधि के आधिकारिक एक्स अकाउंट से साफ किया गया है कि किसानों को ₹10 हजार सालाना देने की कोई घोषणा नहीं हुई है. यानी सोशल मीडिया पर वायरल यह खबर सही नहीं है. मध्य प्रदेश के किसान ऐसे किसी भी मैसेज या पोस्ट पर तुरंत भरोसा न करें. योजना से जुड़ी सही जानकारी के लिए केवल सरकारी स्रोतों पर भरोसा करें.

पीएम किसान योजना के तहत किसानों को फिलहाल सालाना ₹6,000 ही मिलते हैं. यह पैसा सरकार तीन किस्तों में देती है. हर किस्त में ₹2,000 सीधे किसान के बैंक खाते में भेजे जाते हैं. इसलिए किसानों को ₹10,000 सालाना मिलने की बात फिलहाल सही नहीं है. सोशल मीडिया पर चल रहे ऐसे दावों को देखकर भ्रमित न हों. योजना में रकम बढ़ने से जुड़ी कोई भी नई जानकारी सामने आती है, तो उसकी पुष्टि सरकारी वेबसाइट या पीएम किसान के आधिकारिक माध्यम से जरूर करें.

10 हजार रुपये देकर घर लाएं! Hero Splendor, इतनी बनेगी EMI

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त कब आएगी?

पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त 20 जून को किसानों के बैंक खातों में भेजी जा चुकी है. अब किसानों को 24वीं किस्त का इंतजार है. अभी केंद्र सरकार ने अगली किस्त जारी करने की तारीख का ऐलान नहीं किया है. उम्मीद है कि 24वीं किस्त अक्टूबर में किसानों के खाते में पहुंच सकती है. हालांकि, किसान अभी किसी वायरल मैसेज पर भरोसा न करें और सरकार की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करें.

About The Author

Hello, I am Prakash Gehlot, Full Full-Time Blogger and Content Creator at Studyexpress.in the Website. I have 06+ years of experience in Digital Marketing and Content Creation in various fields like Govt Job, Exam Syllabus, Career News, Exams Preparation, etc

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel