Rajasthan Free Electricity : राजस्थान में मुफ्त बिजली का नया फॉर्मूला, इन उपभोक्ताओं को 17000 रुपए सब्सिडी देगी सरकार!
Rajasthan Free Electricity:~~ राजस्थान में मुफ्त बिजली का नया फॉर्मूला अभी लागू नहीं हुआ है, लेकिन राज्य सरकार उन सभी उपभोक्ताओं को 17,000 रुपये की सब्सिडी देगी, जिन्होंने स्वदेशी सोलर पैनल लगवाए हैं। मुख्यमंत्री ने इसी साल 27 मार्च को इस योजना की घोषणा की थी। इसमें वे सभी उपभोक्ता शामिल हैं, जिन्होंने पीएम सूर्याघर योजना के तहत सोलर पैनल लगवाए हैं। विदेशी ब्रांड या आयातित पैनल पर कोई सब्सिडी नहीं मिलेगी। वित्त विभाग ने भी ऊर्जा विभाग के प्रस्ताव पर सहमति जताई है। वित्त विभाग फिलहाल डिस्कॉम और ऊर्जा विभाग के प्रस्ताव की जांच कर रहा है। यही वजह है कि सीएम की घोषणा के बावजूद नई योजना अभी तक लागू नहीं हो पाई है।
₹300 सस्ता LPG सिलेंडर के लिए बड़ा फैसला, मोदी सरकार ने ₹12060 करोड़ किया मंजूर
Rajasthan Free Electricity : अभी 6200 करोड़ दे रहे!
- 77 लाख:– उपभोक्ता के लिए सामुदायिक सोलर संयंत्र।
- 27 लाख:– भवनों की छत पर लगेंगेपैनल।
- 01 रुपए:– यूनिट का इंसेंटिव मिलेगा जो बिजली बचाएंगे (डेढ़ सौ यूनिट तक खपत)।
Rajasthan Free Electricity : 1.1 किलोवाट क्षमता का पैनल लगाएंगे!
प्रत्येक घरेलू उपभोक्ता को 1.1 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी लागत लगभग 50 हज़ार रुपये आंकी गई है। केंद्र सरकार 33,000 रुपये सब्सिडी के रूप में देगी, जबकि शेष 17,000 रुपये राज्य सरकार वहन करेगी। इससे अधिक क्षमता का रूफटॉप सोलर पैनल लगाने पर भी राज्य सरकार अधिकतम 17,000 रुपये वहन करेगी। शेष सब्सिडी राशि केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित अनुसार प्रदान की जाती रहेगी। डिस्कॉम के अनुसार, राज्य के 1.04 लाख घरेलू उपभोक्ता इस योजना से जुड़ने के पात्र हैं।
Ration Card Application : अब हुआ आसान राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ना



