Rajasthan Weather Update : राजस्थान में 16 से 22 अगस्त भारी बारिश की चेतावनी, इन इलाकों में अलर्ट जारी
Rajasthan Weather Update:- राजस्थान में मौसम एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने 15 से 22 अगस्त तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जानिए मौसम का ताजा अपडेट। मौसम विभाग के अनुसार, इन दिनों मानसून ट्रफ लाइन राज्य के दो जिलों से होकर गुजर रही है, जिसके चलते 15 और 16 अगस्त को राज्य के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।
PM Viksit Bharat Yojana : युवाओं को कैसे मिलेंगे 15 हजार रुपये, जानें पीएम विकसित भारत योजना के नियम
Rajasthan Weather Update इन दिनों मौसमी ट्रफ लाइन बिलासपुर, दमोह, बीकानेर और कोटा से होकर गुजर रही है। साथ ही हवाओं के कारण दक्षिण ओडिशा, उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों और उत्तर-पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के आसपास के इलाकों पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके चलते 15 अगस्त से पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में और 16 अगस्त से पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।
Rajasthan Weather Update मौसम विभाग के अनुसार, 16 से 18 अगस्त के बीच दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों के कोटा, उदयपुर इलाकों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। 16 से 21 अगस्त के दौरान भरतपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर के कुछ इलाकों में बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है।
Ration Card Application : अब हुआ आसान राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ना
Rajasthan Weather Update इसके अलावा, 16 से 22 अगस्त के बीच बीकानेर, जयपुर के कुछ इलाकों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में मानसून ट्रफ रेखा सामान्य से दक्षिण की ओर बढ़ सकती है, जिससे राजस्थान के अधिकांश इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। साथ ही, दक्षिणी इलाकों में कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।



