Rajashri Yojana 2026 : चिंता छोड़िए! बेटी की पढ़ाई के लिए सरकार देगी ₹50,000, जानिए पूरी प्रक्रिया

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Rajashri Yojana 2026 : चिंता छोड़िए! बेटी की पढ़ाई के लिए सरकार देगी ₹50,000, जानिए पूरी प्रक्रिया

Rajashri Yojana 2026:– 1 जून 2016 से लागू हुई मुख्यमंत्री राजश्री योजना। बेटियों को सक्षम और आत्मनिर्भर बनाना है इस योजना का मुख्य उद्देश्य। लड़कियों और बेटियों की पढ़ाई को बढ़ावा देती है यह योजना, और उनके स्वास्थ्य और सामाजिक दर्जे में सुधार पर भी जोर देती है। समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच बढ़ाना और लिंग भेदभाव को कम करना भी है इस योजना का एक बड़ा मकसद।

Aadhar UIDAI Update : ऐसे आधार कार्ड धारकों पर होगी कड़ी कार्रवाई, जेल और ₹1 लाख जुर्माना तय

Aadhar UIDAI Update : ऐसे आधार कार्ड धारकों पर होगी कड़ी कार्रवाई, जेल और ₹1 लाख जुर्माना तय

Rajashri Yojana 2026 : जानकारी 1/7

मोदी सरकार बेटियों को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए चला रही है कई योजनाएं। राज्यों की सरकारें भी चलती है अपनी-अपनी योजनाएं। लड़कियों को पढ़ाई और शादी के लिए पैसों की मदद देती है यह योजनाएं। राजस्थान की ऐसी ही एक प्रगतिशील योजना का नाम है मुख्यमंत्री राजश्री योजना। योग्य बेटियों और लड़कियों को जन्म से लेकर 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई के दौरान कुल 6 चरणों में ₹50,000 की आर्थिक सहायता देती है यह योजना।

Rajashri Yojana 2026 : क्या करती है योजना? 2/7

1 जून 2016 से लागू हुई मुख्यमंत्री राजश्री योजना। बेटियों को सक्षम और आत्मनिर्भर बनाना है इस योजना का मुख्य उद्देश्य। लड़कियों और बेटियों की पढ़ाई को बढ़ावा देती है यह योजना, और उनके स्वास्थ्य और सामाजिक दर्जे में सुधार पर भी जोड़ देता है। समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच बढ़ाना और लिंग भेदभाव को कम करना भी है इस योजना का एक बड़ा मकसद। 1 जून 2016 के बाद जन्मी हुई सभी लड़कियों को मिलता है इस योजना का लाभ।

Rajashri Yojana 2026 : योजना की शर्तें और नियम 3/7

योजना का लाभ लेने के लिए लड़की का राजस्थान का निवासी होना है अत्यंत जरूरी। 1 जून 2016 या उसके बाद हुआ होना चाहिए लड़की का जन्म। जननी सुरक्षा योजना (JSY) से पंजीकृत किसी सरकारी या निजी अस्पताल में होना चाहिए लड़की का जन्म। एक परिवार की अधिकतम 2 बेटियों को ही इस योजना के अंतर्गत मिल सकती है मदद। अनिवार्य है लड़की के माता-पिता के पास आधार कार्ड और भामशाह कार्ड होना। योजना का लाभ इन सभी शर्तों को पूरा करने पर ही मिल सकता है।

Rajashri Yojana 2026 : मदद कब मिलेगी? 4/7

मुख्यमंत्री राजश्री योजना में बच्चियों को पैसे किस्तों में दिए जाते हैं। जन्म से लेकर 12वीं कक्षा तक कुल 6 चरणों में मिलती है सहायता।
– बेटी के जन्म पर पहली किस्त के रूप में दिए जाते हैं ₹2,500
– पूरा टीकाकरण होने के 1 साल बाद मिलती हैं दूसरी किस्त के ₹2,500
– तीसरी किस्त में मिलते हैं ₹4,000 जब बेटी पहली कक्षा में दाखिला लेती है
– चौथी किस्त में मिलते हैं ₹5,000 जब बेटी छठी कक्षा में दाखिला लेती है
– पांचवीं किस्त में मिलते हैं ₹11,000 जब बेटी 10वीं कक्षा में दाखिला लेती है
– छठी और अंतिम किस्त में मिलते हैं ₹25,000 जब बेटी 12वीं कक्षा में दाखिला लेती है
इस तरह कुल मिलाकर लड़की को प्राप्त होती है ₹50,000 की आर्थिक सहायता।

Rajasthan Lado Protsahan Yojana : घर में बेटी है तो मिलेंगे पूरे ₹1.50 लाख – जानिए लाडो प्रोत्साहन योजना

Rajasthan Lado Protsahan Yojana : घर में बेटी है तो मिलेंगे पूरे ₹1.50 लाख – जानिए लाडो प्रोत्साहन योजना

Rajashri Yojana 2026 : आवश्यक दस्तावेज 5/7

इस योजना का लाभ पाने के लिए जरूरी होते हैं कुछ दस्तावेज। इनमें शामिल है:
– माता पिता का आधार कार्ड या भामाशाह कार्ड
– लाभ लेने वाली बेटी का जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड
– स्कूल में प्रवेश का प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो
– 12वीं कक्षा की मार्कशीट (योजना शुरू होने के बाद कोई लाभार्थी 12वीं कक्षा तक पहुंची नहीं होगी)

Rajashri Yojana 2026 : आवेदन प्रक्रिया 6/7

योजना का लाभ पाने के लिए यह जरूरी है कि आपकी बेटी का जन्म जननी सुरक्षा योजना (JSY) से पंजीकृत किसी सरकारी या निजी अस्पताल में हो। वहीं पर आपसे संपर्क करेगी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता या आशा सहयोगिनी। अनिवार्य है गर्भावस्था के दौरान, जांच के समय या उसके बाद उन्हें अपना भामाशाह कार्ड या उससे जुड़े बैंक खाते की जानकारी देना। वह ये विवरण नजदीकी सरकारी अस्पताल में जमा कर देगी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता या ANM द्वारा RCH रजिस्टर में दर्ज की जाती है लाभार्थी यानी आपकी बेटी से संबंधित सभी जानकारियां। इसी प्रक्रिया के साथ पूरा हो जाता है योजना में आपका पंजीकरण।

Rajashri Yojana : सत्यापन करेंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 7/7

जब आंगनवाड़ी कार्यकर्ता या आशा सहयोगिनी आपके घर आए, तो उन्हें जरूर दिखाइए अपना भामाशाह कार्ड। अगर आपका भामाशाह कार्ड नहीं बना है तो वह आपको इसे बनवाने की सलाह देगी। आप टीकाकरण के दिनों में आंगनबाड़ी केंद्र या स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर भी दे सकते हैं भामाशाह कार्ड से जुड़ी जानकारी। जरूरी दस्तावेज आंगनबाड़ी केंद्र या संबंधित विभाग से जमा करने के बाद, अलग-अलग चरणों में दाखिले के समय मिलने वाली राशि सीधे भामाशाह कार्ड से बैंक खाते में भेज दी जाती है।

About The Author

Hello, I am Prakash Gehlot, Full Full-Time Blogger and Content Creator at Studyexpress.in the Website. I have 06+ years of experience in Digital Marketing and Content Creation in various fields like Govt Job, Exam Syllabus, Career News, Exams Preparation, etc

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel