Rajasthan Weather Update : ठंड से कांपा राजस्थान, 2 जनवरी को कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी, जानें अपने जिले का हाल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Rajasthan Weather Update : ठंड से कांपा राजस्थान, 2 जनवरी को कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी, जानें अपने जिले का हाल

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में नए साल का आगाज दमदार मावठ और ठिठुरन के साथ हुआ. पूरे प्रदेश के तमाम जिलों में हुई मावठ ने जहां किसानों के चेहरों पर रौनक बिखेरी वहीं, लोगों को घरों के अंदर दुबकने को मजबूर कर दिया. हालांकि लोगों ने नए साल पर जमकर घूमा-फिरा. वहीं, आज शुक्रवार 2 जनवरी 2026 को कड़ाके की ठंड का असर बना हुआ है. सुबह के समय प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया है.

Gold-Silver Rate : अब आगे क्‍या? आज चांदी 17000 रुपये सस्‍ती, सोने में भी बड़ी गिरावट...!

Gold-Silver Rate : अब आगे क्‍या? आज चांदी 17000 रुपये सस्‍ती, सोने में भी बड़ी गिरावट…!

Rajasthan Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ इलाकों में हल्की बारिश और ठंडी हवाएं चलने की संभावना है. आज जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के चांस हैं. वहीं प्रदेश के शेष अधिकांश क्षेत्रों में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रह सकता है. बादल छाए रहने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी नहीं हो पाएगी और ठंड बनी रहेगी.

Rajasthan Weather Update मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई. सबसे अधिक बारिश श्रीगंगानगर और बीकानेर में 26 मिमी दर्ज की गई. बारिश के बाद ठंड में और इजाफा महसूस किया गया.
Rajashri Yojana 2026 : चिंता छोड़िए! बेटी की पढ़ाई के लिए सरकार देगी ₹50,000, जानिए पूरी प्रक्रिया

Rajashri Yojana 2026 : चिंता छोड़िए! बेटी की पढ़ाई के लिए सरकार देगी ₹50,000, जानिए पूरी प्रक्रिया

सुबह के समय अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली और धौलपुर समेत उत्तर-पूर्वी राजस्थान में कोहरा ज्यादा है. कई जगह दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को परेशानी हुई. हाईवे पर धीमी रफ्तार से वाहन चलते नजर आए. प्रशासन ने कोहरे के समय फॉग लाइट का इस्तेमाल करने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है.

Rajasthan Weather Update  कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, 4 से 6 जनवरी के बीच शेखावाटी क्षेत्र में रात का तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है. इस दौरान शीतलहर चल सकती है, जिससे सर्दी और तेज होगी.

Aadhar UIDAI Update : ऐसे आधार कार्ड धारकों पर होगी कड़ी कार्रवाई, जेल और ₹1 लाख जुर्माना तय

Aadhar UIDAI Update : ऐसे आधार कार्ड धारकों पर होगी कड़ी कार्रवाई, जेल और ₹1 लाख जुर्माना तय

मौसम विभाग के मुताबिक, आज और अगले एक-दो दिन जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. इससे तापमान में और गिरावट आने की संभावना है. किसानों को सलाह दी गई है कि फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम रखें.

Rajasthan Weather Update  मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इस अलर्ट के तहत कोहरा, ठंडी हवाएं और हल्की बारिश की चेतावनी दी गई है. अलर्ट वाले जिलों में लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने, सुबह-शाम बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनने और वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी रखने को कहा गया है.

Rajasthan Lado Protsahan Yojana : घर में बेटी है तो मिलेंगे पूरे ₹1.50 लाख – जानिए लाडो प्रोत्साहन योजना

Rajasthan Lado Protsahan Yojana : घर में बेटी है तो मिलेंगे पूरे ₹1.50 लाख – जानिए लाडो प्रोत्साहन योजना

Rajasthan Weather Update  दिन में धूप निकलने से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन सुबह और रात की ठंड फिलहाल बनी रहेगी. पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में ठंड अपेक्षाकृत कम है, जबकि पूर्वी और उत्तर-पूर्वी जिलों में सर्दी ज्यादा महसूस की जा रही है.

About The Author

Hello, I am Prakash Gehlot, Full Full-Time Blogger and Content Creator at Studyexpress.in the Website. I have 06+ years of experience in Digital Marketing and Content Creation in various fields like Govt Job, Exam Syllabus, Career News, Exams Preparation, etc

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel