फार्मर आईडी से क्या होंगे फायदे : PM Kisan 22nd Installment
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का सहज लाभ
- कृषि विभाग की योजनाओं, सब्सिडी और प्रशिक्षण में प्राथमिकता
- किसानों की डिजिटल पहचान सुनिश्चित
- भविष्य में सभी कृषि योजनाओं का एकीकृत लाभ
कैसे बनवाएं फार्मर रजिस्ट्री : PM Kisan 22nd Installment
- किसान अपने अंचल कार्यालय, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार या हल्का कर्मचारी से संपर्क कर फार्मर रजिस्ट्री करवा सकते हैं।
- इसके अलावा जिला एवं प्रखंड स्तर पर कृषि विभाग द्वारा विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है।
इन दस्तावेजों की होगी जरूरत : PM Kisan 22nd Installment
- आधार कार्ड
- भूमि से संबंधित दस्तावेज
- बैंक खाता विवरण (आधार से लिंक होना अनिवार्य)
- 6 से 9 जनवरी तक विशेष अभियान
- कृषि विभाग द्वारा 6 जनवरी से 9 जनवरी 2026 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है!
- ताकि अधिक से अधिक किसानों की फार्मर आईडी बनाई जा सके।
- विभाग का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र किसान पीएम किसान
- योजना की 22वीं किस्त से वंचित न रहे।
किसानों को दोहरा लाभ : PM Kisan 22nd Installment
एक तरह से देखा जाए तो किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाने के दोहरे फायदे होने वाले हैं। तात्कालिक लाभ के तहत जहां उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि की राशि के लिए होने वाली परेशानी से राहत मिल जाएगी, वहीं दूसरी ओर बिहार सरकार के कृषि विभाग की ओर से संचालित अन्य योजनाओं का सहज ढंग से मिल पाएगा। गौरतलब है कि केंद्र सरकार के दो हजार के साथ बिहार सरकार ने भी एक हजार रुपये देने की घोषणा कर रखी है।
योजना के अंतर्गत क्या मिलता है : PM Kisan 22nd Installment
- पात्र किसान परिवार को प्रति वर्ष 6,000 रुपये की सहायता यह राशि तीन किस्तों में दी जाती है
- प्रत्येक किस्त 2,000 रुपये की होती है
- भुगतान प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से सीधे बैंक खाते में किया जाता है
कौन ले सकता है योजना का लाभ : PM Kisan 22nd Installment
- जिन किसानों के नाम पर खेती योग्य भूमि दर्ज है!
- भूमि-धारक किसान परिवार, जिसमें पति, पत्नी और नाबालिग बच्चे शामिल होते हैं!
- जिनका आधार, बैंक खाता और अन्य विवरण सत्यापित हों!
- संस्थागत भूमि धारक!
- सरकारी सेवा में कार्यरत या सेवानिवृत्त व्यक्ति (ग्रुप-डी को छोड़कर)!
- आयकर दाता!
- पूर्व या वर्तमान मंत्री, सांसद, विधायक, एमएलसी!
- 10,000 रुपये से अधिक पेंशन पाने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारी!
2026 को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी
योजना की अगली (22वीं) किस्त वर्ष 2026 की शुरुआत में आने की संभावना है! लाभार्थी किसान अपना किस्त व लाभार्थी स्टेटस आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से जांच सकते हैं! भविष्य की किस्तों के लिए ई-केवाईसी और फार्मर रजिस्ट्री (फार्मर आईडी) का अद्यतन होना आवश्यक माना जा रहा है!