Tomorrow’s weather : 24 घंटे के अंदर 9 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी, 65 की स्पीड से हवा; IMD अलर्ट जारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Tomorrow’s weather : 24 घंटे के अंदर 9 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी, 65 की स्पीड से हवा; IMD अलर्ट जारी

Tomorrow’s weather: देश के उत्तरी भागों में जहां ठंड में थोड़ी कमी आई तो अब मौसम विभाग ने एक टेंशन वाला अलर्ट जारी कर दिया है। आईएमडी के मुताबिक 24 घंटे के भीतर देश के 9 राज्यों में बारिश और तूफान की बहुत अधिक संभावना है। लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। वहीं, पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा उत्तर भारत के 17 जिलों में शीतलहर की चेतावनी भी जारी की गई है। तो चलिए जानते हैं देश के अन्य राज्यों में कल मौसम कैसा रहेगा…

Kisan Credit Card 2026 : किसानों को मिलने लगेगा! KCC पर 5 लाख तक का लोन? बजट में वित्त मंत्री ने किया था ऐलान

Kisan Credit Card 2026 : किसानों को मिलने लगेगा! KCC पर 5 लाख तक का लोन? बजट में वित्त मंत्री ने किया था ऐलान

देश के 9 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक देश के 9 राज्यों में अगले 24 घंटे में तूफान और भारी बारिश की पूरी संभावना है। जिन राज्यों में भारी बारिश होने वाली है उनमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं। इस दौरान 40 से लेकर 65 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक 23 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश-बर्फबारी होगी। 22 जनवरी को गुजरात क्षेत्र और सौराष्ट्र और कच्छ में भारी बारिश होगी। 25 और 26 जनवरी को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में और 26 जनवरी को केरल और माहे में बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान आने की भी संभावना है।

राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा

राजस्थान वालों को अगले 24 घंटे में विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है। मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। शेखावटी क्षेत्र चुरू, सीकर के अलावा बीकानेर संभाग, जयपुर, भरतपुर और अजमेर में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर में कल अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

About The Author

Hello, I am Prakash Gehlot, Full Full-Time Blogger and Content Creator at Studyexpress.in the Website. I have 06+ years of experience in Digital Marketing and Content Creation in various fields like Govt Job, Exam Syllabus, Career News, Exams Preparation, etc

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel