Rajasthan Weather Today : राजस्थान के लोगों के लिए आगामी घंटे रहेंगे भारी, तेज अंधड़, बारिश और मोटे-मोटे ओले गिरने की चेतावनी जारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Rajasthan Weather Today : राजस्थान के लोगों के लिए आगामी घंटे रहेंगे भारी, तेज अंधड़, बारिश और मोटे-मोटे ओले गिरने की चेतावनी जारी

राजस्थान में लगातार आंधी, बारिश और मोटे-मोटे ओले गिरने का दौर चल रहा है. ऐसे में मौसम विभाग ने आज यानी 7 अप्रैल के लिए कई जिलों में मौसम बिगड़ने को लेकर अलर्ट जारी किया है. जानिए मौसम की ताजा अपडेट.

PM Kisan 23rd Installment Date : पीएम किसान योजना 23वीं किस्त के लिए जरूरी है ये काम, वरना नहीं मिलेंगे 2000 रुपये

मौसम विभाग के मुताबिक, 7 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा. इस दौरान जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ इलाकों में तेज बादल गरजने, तेज आंधी (50-60Kmph) और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने के साथ मध्यम से तेज बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र और आसपास के कुछ इलाकों में 20 से 50 मिमी तक बारिश दर्ज होने की संभावना है.

वहीं, 8 अप्रैल को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने और शेष अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इसके बाद 9 अप्रैल से आगामी 3-4 दिन अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहेगा. वहीं, तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है.

इसके साथ ही कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना है. मौसम विभाग ने इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने सलाह देते हुए कहा है कि कमजोर संरचनाएं, कच्चे घरों, दीवारों, हल्की व दीली बंधी वस्तुएं, बिजली की लाइनों, पेड़ों आदि को नुकसान हो सकता है.

ऐसे में मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर रहें और पेड़ों के नीचे खड़े ना हो. साथ ही इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें और मौसम सामान्य होने का इंतजार करें.
https://divyanknews.in/pradhan-mantri-ujjwala-yojana/

About The Author

Hello, I am Prakash Gehlot, Full Full-Time Blogger and Content Creator at Studyexpress.in the Website. I have 06+ years of experience in Digital Marketing and Content Creation in various fields like Govt Job, Exam Syllabus, Career News, Exams Preparation, etc

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel