Aadhaar Card Link for Cylinder Booking : Aadhaar Card लिंक किए बिना बुक नहीं होगा सिलेंडर, Indane, BP, HP Gas के यूजर्स जान लें लिंक करने का आसान तरीका
LPG cylinder eKYC : आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि Indane Gas, BP और HP गैस के उपभोक्ता कैसे आधार ई-केवाईसी कर सकते हैं. आइए जानते हैं…
Aadhaar Card Link for Cylinder Booking: बीते दिनों में मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर भारत पर भी देखने को मिला है. देश में कई जगहों से गैस की किल्लत की खबरें सामने आई. इसी बीच सरकार ने सभी घरेलू LPG यूजर्स के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन या ई-केवाईसी कराना जरूरी कर दिया है. अगर कोई उपभोक्ता केवाईसी नहीं कराता है तो सिलेंडर बुकिंग नहीं हो पाएगी. यह कदम फर्जी कनेक्शन और गलत तरीके से बुकिंग करने पर रोक लगाने के लिए उठाया गया है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि Indane Gas, BP और HP गैस के उपभोक्ता कैसे आधार ई-केवाईसी कर सकते हैं…
Indane Gas यूजर्स कैसे करें आधार KYC
इंडेन गैसे के यूजर्स सबसे पहले Indane Gas की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल एप पर जाएं. इसके बाद लॉग इन करें और ‘Update KYC’ या ‘Aadhaar Linking’ ऑप्शन पर क्लिक करें. फिर अपना आधार नंबर दर्ज करें और OTP की मदद से वरिफाई करें. इसके अलावा आप गैस डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर भी आधार ऑथेंटिकेशन या ई-केवाईसी करवा सकते हैं.
Bharat Gas के ग्राहक कैसे करें e-KYC?
ई-केवाईसी के लिए भारत गैस के यूजर्स आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर जाएं और कंज्यूमर आई डी से लॉग इन करें. फिर ‘Aadhaar Seeding’ या ‘e-KYC Update’ के ऑप्शन पर क्लिक करें. इसके बाद अपना आधार नंबर दर्ज करें और otp से वेरिफिकेशन करें. अगर आप मोबाइल से ई-केवाईसी नहीं करवा पाते हैं तो नजदीकी गैस डिस्ट्रीब्यूटर पर जा सकते हैं.
HP गैस के यूजर्स कैसे करें e-KYC?
एचपी गैस के यूजर्स वेबसाइट या फिर एचपी पे की ऐप पर जाएं और अपनी डिटेल्स से लॉग इन करें. इसके बाद आधार लिंक या केवाईसी अपडेट के ऑप्शन पर क्लिक करें. फिर अपना आधार नंबर दर्ज करें और OTP से वेरिफिकेशन पूरा कर दें. अगर E-KYC में किसी तरह की परेशानी होती है तो आप नजदीकी गैस एजेंसी पर जा सकते हैं.
