अटक सकते हैं PM किसान योजना की 23वीं किस्त के ₹2000! फौरन बनवा लें ये जरूरी कार्ड, वरना पछताएंगे किसान
PM Kisan 23rd Installment: किसानों को केंद्र सरकार की PM Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत अब तक 22 किस्तों का लाभ मिल चुका है. इस योजना में पात्र किसानों को हर साल 6 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है. अब किसानों को 23वीं किस्त का इंतजार है, हालांकि इसबार सरकार ने योजना के नियमों में कुछ बदलाव भी किए हैं
यूनिक फार्मर ID अनिवार्य
23वीं किस्त के लिए सरकार ने किसान रजिस्ट्री विशेष रूप से यूनिक किसान ID को अनिवार्य कर दिया है. इसका मतलब है कि जिन किसानों के पास यह ID नहीं है, उनकी 23वीं किस्त मिलने में देरी हो सकती है. यूनिक किसान ID के बिना, किसान योजना का लाभ नहीं लें पाएंगे क्योंकि अब इसे अनिवार्य कर दिया गया है. इस ID के जरिए सरकार सुनिश्चित करती है कि राशि सीधे पात्र किसानों के बैंक खातों में ही पहुंचे.कैसे बनवाएं किसान ID
pm e-Uparjan पोर्टल या संबंधित सरकारी पोर्टल पर जाएं और ‘Farmer Registration’ (किसान पंजीकरण) विकल्प चुनें. इसके बाद अपना आधार नंबर, बैंक खाते का विवरण और जमीन से जुड़ी जानकारी (खसरा/खतौनी) दर्ज करें. सभी जानकारी भरने के बाद OTP सत्यापन पूरा करें और फॉर्म जमा कर दें. इसके अलावा किसान ऑनलाइन कृषि पोर्टल पर जाकर अपना ID कार्ड प्राप्त कर सकते हैं. वहीं लोक सेवा केंद्र (CSC), ग्राम पंचात या तहसील कार्यालय यह कार्ड ऑफलाइन किया जा सकता है.
कब आएगी 23वीं किस्त?
PM Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत साल में तीन किस्तें जारी की जाती हैं, जो आमतोर पर हर चार महीने के अंतराल पर दी जाती हैं. पिछली किस्त मार्च 2026 में जारी हुई थी, इसलिए 23वीं किस्त जून या जुलाई 2026 में आने की संभावना है. अपनी अगली किस्त बिनी किसी रुकावट के सीधे बैंक खाते में पाने के लिए किसान आईडी कार्ड बनवाना बेहद जरूरी हो गया है.
पात्र किसानों को मिलेगा योजना का लाभ
PM Kisan Samman Nidhi Yojana की किस्तों का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा, जो इसके लिए पात्र हैं. योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को निर्धारिक सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करना अनिवार्य है.
किसान जल्द से जल्द पूरा कर लें काम
यदि आपने हालही में PM Kisan Samman Nidhi Yojanaके तहत पंजीकरण कराया है और अभी तक e-KYC पूरा नहीं किया है, तो इसे तुरंत करवा लें, वरना आपकी किस्त अटक सकती है. इसके अलावा जमीन का सत्यापान और आधार लिंक करना अनिवार्य है. यदि ये सभी जरूरी प्रक्रियाएं समय पर पूरे कर लिए हैं, तो आप 23वीं किस्त का लाभ पाने के पात्र होंगे.
किसान ऐसे चेक करें स्टेटस
अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं, तो आप घर बैठे ऑनलाइन जांच कर सकते हैं. ऐसा करने के M Kisan Samman Nidhi Yojana की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं. वहां ‘Beneficiary List’ (लाभार्थी सूची) विकल्प पर क्लिक करें.
