PM Kisan Mandhan Yojana : किसानों के लिए बड़ी राहत, अब हर महीने मिलेगी ₹3,000 की पेंशन…पति-पत्नी दोनों को मिलेंग पैसे
PM Kisan Mandhan Yojana: पीएम किसान योजना के तहत किसानों को ₹6,000 की राशि तीन किस्तों में दी जाती है, जिससे उन्हें आर्थिक रूप से मजबूती मिलती है. लेकिन क्या आप किसी ऐसी योजना के बारे में जानते हैं जिससे किसानों को बुढ़ापे में भी पेंशन मिल सके? जी हां आज हम आपको ‘प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना’ के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके तहत किसानों को हर महीने ₹3,000 की पेंशन मिलती है.
PM किसान मानधन योजना एक खास सरकारी योजना है, जिसे किसानों के बुढ़ापे को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है. इस योजना के तहत 60 वर्ष की आयु पूरी करने पर किसानों को 3,000 रुपये की एक निश्चित मासिक पेंशन मिलती है. PM Kisan Mandhan Yojana
छोटे किसानों के लिए फायदेमंद
छोटे किसानों के पास अक्सर बहुत कम या बिल्कुल भी बचत नहीं होती है. ऐसी परिस्थितियों में यह योजना 60 वर्ष की आयु के बाद आपको सहारे के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. इस योजना का उद्देश्य किसानों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है, ताकि वे अपने बुढ़ापे के दिन गरिमा के साथ बिता सकें.
कितनी पेंशन मिलेगी
इस योजना की सबसे खास बात इसकी तय पेंशन राशि है. जैसे ही कोई किसान 60 साल का हो जाता है, सरकार सीधे उसके बैंक खाते में ₹3,000 की गारंटीशुदा मासिक पेंशन भेजती है. बता दें कि 60 वर्ष की आयु के बाद आपको ₹3,000 की एक फिक्स्ड मासिक पेंशन मिलेगी, जिससे कुल वार्षिक लाभ ₹36,000 होगा. PM Kisan Mandhan Yojana
सरकार भी आपके खाते में डालेगी पैसा
आप प्रीमियम के तौर पर जितनी भी राशि जमा करेंगे, सरकार भी आपके खाते में उतनी ही राशि का योगदान देगी, जिससे आपका फंड दोगुना हो जाएगा. इसमें निवेश का तरीका भी काफी लचीला है. आपकी उम्र के आधार पर आपको ₹55 से लेकर ₹200 तक का मासिक प्रीमियम जमा करना होगा PM Kisan Mandhan Yojana
PM किसान मानधन योजना विशेष रूप से उन छोटे और सीमांत किसानों के लिए तैयार की गई है, जिनके पास 2 हेक्टेयर या उससे कम खेती योग्य जमीन है. इस योजना में नामांकन करने के लिए किसान की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
पति और पत्नी दोनों को मिलेगी पेंशन
यह योजना पति और पत्नी दोनों के लिए अलग-अलग उपलब्ध है, जिससे एक परिवार बुढ़ापे में कुल मिलाकर 6,000 हजार तक की मासिक पेंशन प्राप्त कर सकता है. हालांकि यदि आप पहले से ही किसी अन्य सरकारी पेंशन योजना के लाभार्थी हैं या आयकर (Income Tax) का भुगतान करते हैं, तो आपको इस योजना के दायरे से बाहर रखा जाएगा PM Kisan Mandhan Yojana
ऐसे करें अप्लाई
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी बेहद आसान है. किसान कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आधार और बैंक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक पेंशन कार्ड नंबर प्राप्त होता है, जो आपकी भविष्य की वित्तीय सुरक्षा की गारंटी देता है.
