Petrol Diesel Price : पेट्रोल 119.85 रुपये, डीजल 123 रुपये, आज रात में बढ़ गए तेल के दाम? फटाफट करें चेक
नायरा ने भी बढ़ाया है पेट्रोल और डीजल का रेट (Petrol Diesel Rate Today)
मार्च के महीने में नायरा ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया था। नायरा ने तब पेट्रोल का रेट 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल का रेट 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया था। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव की वजह से कंपनी ने यह फैसला तब किया था। हालांकि, उसके बाद से कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं देखने को मिला है।
प्रीमियम पेट्रोल-डीजल का बढ़ा था रेट (Petrol Diesel Price)
1 अप्रैल को इंडियन ऑयल XP100 पेट्रोल का रेट 11 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया गया था। जिसके बाद इसका रेट 149 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 160 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया था। वहीं, प्रीमियम डीजल का रेट बढ़ोतरी के बाद 91.49 रुपये से बढ़कर 92.99 रुपये के स्तर पर पहुंच गया।
आज पेट्रोल का क्या है रेट? (Petrol Price Today in my city)
- दिल्ली – 94.77 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता – 104.21 रुपये
- हैदरबाद – 94.49 रुपये
- चेन्नई – 100.75 रुपये
- अहमदाबाद – 94.49 रुपये
- बेंगलुरू – 10292 रुपये
- लखनऊ- 94.69 रुपये
- पुणे – 104.04 रुपये
- चंडीगढ़ – 94.30 रुपये
- इंदौर – 106.48 रुपये
- पटना – 105.58 रुपये
- सूरत – 95 रुपये
- नाशिक – 95.50 रुपये
डीजल का क्या है ताजा रेट? (Diesel price today in my city)
- दिल्ली – 87.67 रुपये
- अहमदाबाद – 90.17 रुपये
- जयपुर – 90.21 रुपये
- लखनऊ- 90.57 रुपये
- कोलकाता – 90.76 रुपये
- चेन्नई – 92.34 रुपये
- हैदराबाद – 95.70 रुपये
- पुणे – 90.57 रुपये
- चंडीगढ़ – 82.45 रुपये
- इंदौर – 91.88 रुपये
- पटना – 93.80 रुपये
- सूरत – 89 रुपये
- नाशिक – 89.59 रुपये
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट (Crude oil rate today)
युद्ध शुरू होने से पहले इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल का रेट 70 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास बना हुआ था। लेकिन युद्ध के बाद कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिली। जिसके बाद रेट 100 डॉलर प्रति बैरल को क्रॉस कर गया। अब एक बार फिर से रेट 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया है। इसके पीछे ईरान से मिला संकते हैं। ईरान के लोकल मीडिया में कहा गया है कि वह आने वाले समय में टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जाने का रास्ता दे सकता है।
