Gas Saver Device : अगर आपका सिलेंडर भी 15-20 दिन से ज्यादा नहीं चलता है तो इन दिनों एक छोटा गैस सेवर स्टैंड चर्चा में है. इसका इस्तेमाल करने से आपका सिलेंडर पहले से ज्यादा दिनों तक चल सकता है.
LPG e-KYC Alert : न गैस सिलेंडर मिलेगा और न सब्सिडी अगर 2 दिन में नहीं निपटाए ये जरूरी काम
LPG Cylinder: कुछ दिन पहले ही घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी देखी गई है. अब अगर कीमत ज्यादा होगी तो जाहिर सी बात है कि इसका सीधा असर आम लोगों के जेब पर पड़ेगा. ज्यादातर घरों में एक सिलेंडर लगभग एक महीने या उससे भी कम समय में खत्म हो जाता है. ऐसे में सोचिए अगर आपका एलपीजी सिलेंडर 1 महीने से ऊपर चले तो आपका कितना फायदा हो सकता है. आज हम आपको एक ऐसे छोटे गैस सेवर डिवाइस के बारे में बता रहे हैं, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि इसके इस्तेमाल से गैस की बचत की जा सकती है.
गैस सेवर डिवाइस क्या है?
यह एक ऐसी खास तकनीक है, जिसकी मदद से आप गैस को ज्यादा खर्च होने से बचा सकते हैं. यह एक मेटल का गैस सेवर स्टैंड होता है, जिसे आप गैस बर्नर के ऊपर रखेंगे तो इससे गैस की लौ का बेहतर इस्तेमाल होगा. इस स्टैंड को इस तरह बनाया गया है कि गैस की लौ बर्तन के नीचे अच्छे से पहुंचे और आग की लपटें इधर-ऊधर फैलने के बजाय बर्तन के निचले हिस्से पर लगे. इससे गैस फालतू खर्च होने से बच सकती है और बेहतर हीट मिलने से खाना भी जल्दी बन सकता है.
Antyodaya Anna Yojana : फ्री राशन पर नया अपडेट : इन परिवारों को मिलेगा प्रति व्यक्ति 7 किलो अनाज