Petrol-Diesel Rates Hike : पेट्रोल 13 और डीजल 13 रुपये हुए महंगे, यहां सरकार ने किया बड़ा ऐलान

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Petrol-Diesel Rates Hike : पेट्रोल 13 और डीजल 13 रुपये हुए महंगे, यहां सरकार ने किया बड़ा ऐलान

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कई बार तेजी देखी गई है. पाकिस्‍तान सरकार ने एक बार फिर ईंधन की कीमतें बढ़ा दी है, जिससे अब यहां के नागरिकों को ज्‍यादा कीमत चुकानी होगी.

LPG Gas Saver Device News : एक बार खर्च करें 230 रुपए, 15 दिन ज्यादा चलेगा आपका सिलेंडर, ये टूल बचाएगा गैस

पिछले कई महीनों से मिडिल ईस्‍ट में तनाव बढ़ा हुआ है, जिस कारण दुनिया भर में एनर्जी का संकट पैदा हुआ है. खासकर भारत के पड़ोसी मुल्‍कों में ईंधन की कीमतों में बड़ी तेजी देखी गई है. आए दिन यहां फ्यूल के दाम बढ़ रहे हैं और महंगाई भी अपना रूप दिखा रही है.

अब एक बार फिर पकिस्‍तान सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा किया है. Dawn की रिपोर्ट के अनुसार, पड़ोसी देश पाकिस्तान में पेट्रोल का रेट 13.18 पाकिस्‍तानी रुपये और हाई स्पीड डीजल का रेट 13.80 पाकिस्‍तानी रुपये बढ़ा दिया गया है. यह फैसला कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की वजह से लिया गया है.

इस बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत पाकिस्‍तान में  310.71 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. वहीं हाई स्‍पीड डीजल की कीमत 323.30 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. पेट्रोलियम डिविजन की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार नई कीमतें आज से ही लागू रहने वाली हैं. इसका मतलब है कि अब पाकिस्‍तान के लोगों पर ज्‍यादा कमाई की मार पड़ेगी.

हाल ही में हुई है बड़ी कटौती

सबसे बड़ी बात है कि पिछले ही दिनों पाकिस्‍तान ने पेट्रोल और डीजल के दाम में बड़ी बढ़ोतरी की थी. 28 फरवरी को डीजल का रेट 281 रुपये प्रति लीटर और 3 अप्रैल को  यह 530.35 रुपये प्रति लीटर के स्‍तर पर पहुंच गया था. वहीं 3 अप्रैल को पेट्रोल की कीमत 458.41 रुपये प्रति लीटर था, जबकि मार्च के पहले सप्‍ताह में यह 266 रुपये प्रति लीटर था. उच्‍च स्‍तर पर पेट्रोल-डीजल के दाम पहुंचने के बाद, पेट्रोल और हाई स्‍पीड डीजल के दाम में भारी कटौती देखी गई है.

Vida VX2 Go : 1 रुपये में 4 किलोमीटर चलने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स ने बढ़ाई पेट्रोल स्कूटरों की टेंशन

भारत में कितनी बार बढ़े हैं पेट्रोल-डीजल के दाम 

मिडिल ईस्‍ट में जंग के बीच, भारत में भी पेट्रोल और डीजल के दाम में 4 बार बढ़ोतरी की गई है. मई 2026 में हुए चार अलग-अलग संशोधनों में पेट्रोल की कीमतों में कुल ₹7.8 प्रति लीटर और डीजल में ₹8.7 तक की बढ़ोतरी हुई है. इस वृद्धि के बाद, राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल का दाम ₹95.20 प्रति लीटर हो चुका है.

इंटरनेशनल स्‍तर पर पेट्रोल-डीजल के रेट्स 

इंटरनेशलन मार्केट में जंग के बीच कच्‍चे तेल के दाम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. पिछले दिनों जंग के कारण ब्रेंट क्रूड ऑयल 126 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए थे, तो शांति समझौते की वार्ता शुरू होने के बाद इसमें भारी गिरावट आई थी और ये 72 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गए थे. अब ये 76.01 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.

Best 110CC Bikes in India : Hero Splendor से ज्यादा पावरफुल हैं! ये बाइक! कीमत मात्र ₹56,850 से शुरू

About The Author

Hello, I am Prakash Gehlot, Full Full-Time Blogger and Content Creator at Studyexpress.in the Website. I have 06+ years of experience in Digital Marketing and Content Creation in various fields like Govt Job, Exam Syllabus, Career News, Exams Preparation, etc

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel