PM Kisan 25th Installment : PM Kisan की 25वीं किस्त पर नया अपडेट, अकाउंट में ₹2000 कब तक आएंगे?
PM Kisan 25th Installment: PM Kisan की 24वीं किस्त के बाद अब 25वीं किस्त की बारी है. जानिए ₹2,000 कब तक मिल सकते हैं और किन गलतियों से आपका पैसा अटक सकता है.
PM Kisan 25th Installment: क्या आपके अकाउंट में 24वीं किस्त के 2,000 रुपये आ चुके हैं? अगर हां, तो अब अगला सवाल सीधे जेब और खेती के खर्च से जुड़ा है, वो है कि अब 25वीं किस्त कब तक आ सकती है? 30 अक्टूबर 2026 को 24वीं किस्त जारी होने के बाद किसानों की निगाहें अगली रकम पर टिकी हैं. अच्छी बात यह है कि पात्र किसान परिवारों को सालाना 6,000 रुपये तीन बराबर किस्तों में मिलते हैं, यानी अगली बार भी अकाउंट में 2,000 रुपये सीधे आने हैं लेकिन एक छोटी सी लापरवाही आपकी यह रकम अटका सकती है.
25वीं किस्त कब तक आ सकती है?
योजना के तहत आमतौर पर हर चार महीने में एक किस्त जारी की जाती है. इस हिसाब से 25वीं किस्त दिसंबर 2026 से मार्च 2027 के चक्र में आनी है. पिछले किस्तों के अंतर को देखते हुए इसके फरवरी या मार्च 2027 में आने का अनुमान है. हालांकि, सरकार ने अभी तक 25वीं किस्त की पक्की तारीख का ऐलान नहीं किया है. इसलिए व्हाट्सएप या सोशल मीडिया पर फैलने वाली किसी भी पक्की तारीख के दावे पर आंख मूंदकर भरोसा न करें. पिछली बार 30 अक्टूबर 2026 को 24वीं किस्त के तहत 9.34 करोड़ से ज्यादा किसानों के अकाउंट में 18,690 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी गई थी.
किस्त अटकने से बचाने के लिए कौन से काम जरूरी हैं?
अगर आप चाहते हैं कि अगली किस्त का पैसा बिना किसी रुकावट सीधे बैंक खाते में आए, तो अभी से तैयारी कर लें:
- e-KYC पूरी रखें, क्योंकि इसके बिना किस्त अटक सकती है. PM Kisan 25th Installment
- आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से जुड़ा रखें ताकि DBT के जरिए पैसा आसानी से ट्रांसफर हो सके.
- बैंक अकाउंट की जानकारी सही रखें.
- जमीन से जुड़े रिकॉर्ड का सत्यापन (Land Seeding) पूरा करवाएं.
- आधिकारिक वेबसाइट पर लाभार्थी स्टेटस जांचते रहें.
पीएम किसान पोर्टल के मुताबिक, ई-केवाईसी अनिवार्य है. जिन मामलों में जमीन के मालिकाना हक या एक ही परिवार के एक से ज्यादा सदस्यों को लाभ मिलने को लेकर संदेह है, वहां जांच पूरी होने तक पैसा रोका जा सकता है. साथ ही, यह पैसा DBT के माध्यम से सीधे अकाउंट में आता है, इसलिए किसी बिचौलिए को पैसे देने की जरूरत नहीं है.
घर बैठे अपना स्टेटस कैसे चेक करें?
किसान अपने फोन या कंप्यूटर से पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर आसानी से स्टेटस देख सकते हैं:
- वेबसाइट पर ‘Know Your Status’ विकल्प पर क्लिक करें.
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा भरें.
- जरूरी जानकारी भरकर अपना स्टेटस चेक करें.
