PM Kisan Maandhan Yojana : इस योजना में किसानों को हर महीने मिलती है 3000 रुपये की पेंशन, बस करना होगा यह काम
देशभर के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही है. जिनके जरिए किसानों को आर्थिक रूप से सुरक्षा प्रदान की जा रही है. वहीं इन योजनाओं में प्रधानमंत्री किसान मान धन योजना भी एक है. जिसके जरिए किसानों को बुढ़ापे में नियमित आय का सहारा मिलता है. खास बात यह है कि जो किसान पहले से पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं. वह इस पेंशन योजना से भी आसानी से जुड़ सकते हैं और दोहरा फायदा उठा सकते हैं.
प्रधानमंत्री किसान मान धन योजना छोटे और सीमांत किसानों के लिए शुरू की गई एक पेंशन योजना है. इसके तहत 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद किसानों को हर महीने 3000 रुपये की निश्चित पेंशन दी जाती है. यानी सालाना 36,000 रुपये की आय सुनिश्चित होती है, जिससे बुजुर्ग किसानों को आर्थिक सहारा मिल मिलता है.
जो किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्टर्ड है. वह इस योजना का लाभ भी ले सकते हैं. पीएम किसान के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं. इसी राशि से किसान मान धन योजना के लिए आवश्यक महीने का योगदान भी किया जा सकता है. इसके लिए अलग से जेब से पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं होती है.
इस योजना में 18 से 40 वर्ष की आयु के किसान शामिल हो सकते हैं. उन्हें अपनी उम्र के हिसाब से हर महीने 55 रुपये से लेकर 200 रुपये तक का योगदान करना होता है. सरकार भी उतनी ही राशि अपने हिस्से से जोड़ती है. इस योजना के लिए यह योगदान 60 साल की उम्र तक जमा होता रहता है.
वहीं जैसे ही किसान 60 साल की उम्र पूरी करता है, उसे हर महीने तीन हजार रुपये पेंशन मिलनी शुरू हो जाती है. इसके बाद किसी तरह का योगदान नहीं देना होता है. खास बात यह है कि पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली 6000 रुपये की राशि भी जारी रहती है, जिससे कुल आय और बढ़ जाती है.
इस योजना के लिए किसान ऑनलाइन या नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आधार कार्ड बैंक खाता डिटेल और जमीन से जुड़े डॉक्यूमेंट जरूरी होते हैं. आवेदन के बाद किसानों को एक पेंशन कार्ड भी दिया जाता है, जिससे इस योजना का लाभ लेना आसान होता है.
