Rajasthan Farmer Scheme : राजस्थान के किसानों को फसल खराबी पर मिलता है! 22,500 प्रति हैक्टेयर रुपये तक का मुआवजा, लेकिन ये है शर्त

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Rajasthan Farmer Scheme : राजस्थान के किसानों को फसल खराबी पर मिलता है! 22,500 प्रति हैक्टेयर रुपये तक का मुआवजा, लेकिन ये है शर्त

राजस्थान के किसानों की यदि फसलों को नुकसान होता है तो राज्य सरकार की तरफ से 22500 रुपये प्रति हेक्टेयर तक का मुआवजा मिल सकता है। इसके लिए जरूरी है कि कल फसल का नुकसान कम से कम 33% हो। अभी तक इस योजना के अंतर्गत कई किसान फसलों का मुआवजा हासिल करके आर्थिक सुरक्षा प्राप्त कर चुके हैं।

Antyodaya Anna Yojana : फ्री राशन पर नया अपडेट : इन परिवारों को मिलेगा प्रति व्यक्ति 7 किलो अनाज

देश भर के किसानों के लिए सरकारों के द्वारा कई योजनाओं का संचालन किया जाता है। कई बार किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी नहीं होने के कारण वे उनका लाभ नहीं उठा पाते हैं। अब बारिश के सीजन की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में भी कई किसानों की फसलों को भारी नुकसान हो जाता है। कभी बेमौसम बारिश तो कभी बाढ़ जैसे हालातों के कारण पूरी फसल तबाह हो जाती है। यदि आप राजस्थान के किसान हैं तो आपके लिए सरकार के द्वारा एक ऐसी योजना चलाई जा रही है, जिसमें यदि आपकी फसल खराब होती है तो आपके प्रति हेक्टेयर 22,500 रुपये का मुआवजा दिया जाता है। लेकिन इसके लिए एक शर्त भी है। इस योजना का नाम है कृषि आदान-अनुदान सहायता योजना, चलिए जानते हैं इसका लाभ किन किसानों को कैसे मिलेगा।

राजस्थान में किसानों को फसल खराबी पर कैसे मिलेगा मुआवजा
  • यदि किसी किसान के खेतों में लगी फसल का 33% हिस्से से ज्यादा नुकसान होता है तब इस योजना का लाभ उन्हें मिल सकता है।
  • यह लाभ मौसम, फसल, सिंचाई व्यवस्था और कितनी जमीन है, उसके आधार पर कम या ज्यादा होता है।
  • यदि बारहमासी फैसले हैं तो उनके लिए 17000 रुपये प्रति हेक्टेयर का मुआवजा मिलेगा।
  • संचित फसलों के लिए 17000 रुपये प्रति हेक्टेयर और वर्षा आधारित फसलों के लिए 8500 रुपये प्रति हेक्टेयर का मुआवजा दिया जाता है।
    कितना मिलता है अधिकतम मुआवजा

वैसे तो केंद्र सरकार की पीएम फसल बीमा योजना के अंतर्गत भी किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा मिलता है। इसके लिए किसानों को बीमा करना जरूरी होता है। लेकिन राजस्थान सरकार की इस योजना के अंतर्गत किसानों को अधिकतम दो हेक्टेयर जमीन के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। इसके लिए अलग से आवेदन करने की भी आवश्यकता नहीं होती।

Rule Change From July : आधार से LPG तक… 1 जुलाई से हो रहे ये 5 बड़े बदलाव, हर जेब पर होगा असर

कैसे मिलेगा मुआवजा?

जब भी भारी बारिश, ओलावृष्टि, बाढ़ जैसी कई प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसानों को नुकसान होता है तो राजस्थान के राजस्व विभाग की तरफ से रिपोर्ट बनाई जाती है। जिसके लिए सर्वे किए जाते हैं और सर्वे के आधार पर ही किसानों की लिस्ट बनाई जाती है। इसी लिस्ट के आधार पर किसानों को आर्थिक सहायता मिलती है।लेकिन यदि किसी किसान के खेत का सर्वे नहीं हुआ है और उसे मुआवजा नहीं मिला है तो वह स्वयं पटवारी या डीएमआईए पोर्टल पर जाकर इसकी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।

Best 110CC Bikes in India : Hero Splendor से ज्यादा पावरफुल हैं! ये बाइक! कीमत मात्र ₹56,850 से शुरू

गिरदावरी ऐप के जरिए भी जानकारी दी जा सकती है। या किसान चाहे तो ग्राम पंचायत पटवारी तहसीलदार या जिला कलेक्टर को भी अपने खेत में हुए नुकसान की जानकारी देकर सर्वे के लिए अनुरोध कर सकता है जिसके बाद उन्हें मुआवजा मिल जाएगा यदि उनका नुकसान खेत की कुल फसल का 33% से ज्यादा है तब। केंद्र और राज्य सरकारों की तरफ से ऐसे ही गई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है ताकि किसानों को आर्थिक नुकसान होने के बाद भी उन्हें आर्थिक सहायता दी जा सके और अगली फसल की खेती के लिए भी तैयार हो सके।

About The Author

Hello, I am Prakash Gehlot, Full Full-Time Blogger and Content Creator at Studyexpress.in the Website. I have 06+ years of experience in Digital Marketing and Content Creation in various fields like Govt Job, Exam Syllabus, Career News, Exams Preparation, etc

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel