PM Kisan Yojana : ऐसे करें पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन, आपको भी मिलेंगे हर साल 6 हजार रुपये
PM Kisan Yojana हालांकि, आज भी देश के करोड़ों किसानों को आर्थिक स्तर पर कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। किसानों की आय बढ़ाने और उनकी छोटी-छोटी कृषि जरूरतों को पूरा करने के लिए भारत सरकार ने साल 2019 में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत देश के किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की जाती है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इस स्कीम की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना है। वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन के विकल्प का चयन करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा। यहां आपको अपने 12 अंकों का आधार नंबर, मोबाइल नंबर, अपना राज्य और कैप्चा कोड दर्ज करके गेट ओटीपी के विकल्प का चयन करना है। PM Kisan Yojana
PM Kisan Yojana इसके बाद आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करना होगा। यह करने के बाद आपको मांगी गई सभी जरूरी जानकारियों को दर्ज करना है, उसके बाद जरूरी दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी को अपलोड करें। यह सब करने के बाद आपको फॉर्म सबमिट कर देना है। इस तरह आप आसानी से पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन कर सकते हैं।




