PM Kisan Yojana : ऐसे करें पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन, आपको भी मिलेंगे हर साल 6 हजार रुपये

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

PM Kisan Yojana : ऐसे करें पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन, आपको भी मिलेंगे हर साल 6 हजार रुपये

PM Kisan Yojana:– भारत सरकार देश में गरीबों, किसानों, महिलाओं और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना का नाम पीएम किसान सम्मान निधि योजना है। देश में एक बड़ी आबादी कृषि क्षेत्र से जुड़ी है।
PM Kisan Yojana हालांकि, आज भी देश के करोड़ों किसानों को आर्थिक स्तर पर कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। किसानों की आय बढ़ाने और उनकी छोटी-छोटी कृषि जरूरतों को पूरा करने के लिए भारत सरकार ने साल 2019 में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत देश के किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की जाती है।
PM Kisan Yojana 6 हजार रुपये की यह आर्थिक मदद हर साल 3 किस्तों के रूप में जारी की जाती है। प्रत्येक किस्त के तहत किसानों के बैंक खाते में 2 हजार रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है। अगर आप भी एम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसी सिलसिले में आज हम आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन की प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इस स्कीम की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना है। वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन के विकल्प का चयन करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा। यहां आपको अपने 12 अंकों का आधार नंबर, मोबाइल नंबर, अपना राज्य और कैप्चा कोड दर्ज करके गेट ओटीपी के विकल्प का चयन करना है। PM Kisan Yojana
PM Kisan Yojana इसके बाद आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करना होगा। यह करने के बाद आपको मांगी गई सभी जरूरी जानकारियों को दर्ज करना है, उसके बाद जरूरी दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी को अपलोड करें। यह सब करने के बाद आपको फॉर्म सबमिट कर देना है। इस तरह आप आसानी से पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन कर सकते हैं।

About The Author

Hello, I am Prakash Gehlot, Full Full-Time Blogger and Content Creator at Studyexpress.in the Website. I have 06+ years of experience in Digital Marketing and Content Creation in various fields like Govt Job, Exam Syllabus, Career News, Exams Preparation, etc

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel