Rajasthan Weather Update : राजस्थान में मानसून ने अचानक कर ली वापसी! आज 20 जिलों में बारिश का अलर्ट
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ता दिख रहा है. पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन के चलते प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया है. रविवार को जयपुर समेत कई इलाकों में दिन की तेज धूप के बीच अचानक बारिश हुई. मौसम विभाग ने सोमवार, 29 सितंबर को 20 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.


