Petrol Diesel Price 2026 : पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा, सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर नायरा ने बढ़ाई कीमत
नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमतों में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 3 रुपये की बढ़ोतरी की है। यह कदम रिटेल कीमतों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल व रिफ़ाइन किए गए उत्पादों की बढ़ती लागत के बीच के अंतर को कम करने के मकसद से उठाया गया है
भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर, नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमतों में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 3 रुपये की बढ़ोतरी की है। यह कदम रिटेल कीमतों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल और रिफाइन किए गए उत्पादों की बढ़ती लागत के बीच के अंतर को कम करने के मकसद से उठाया गया है। पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। नायरा के देशभर में 7,000 से अधिक पेट्रोल पंप हैं।
कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी से दुनिया भर में तेल बेचने वाली कंपनियों पर फिर से दबाव बढ़ गया है। इसी के चलते कीमतों में यह ताजा बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले भी इस साल नायरा ने कई बार कीमतें बदली हैं, क्योंकि रिफाइनर कच्चे तेल और उससे बने उत्पादों के बाजार पर भू-राजनीतिक उथल-पुथल के असर से जूझ रहे हैं।
कच्चे तेल की कीमत
शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 102.3 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। चीन के फ्यूल एक्सपोर्ट रोकने और अमेरिका के खाड़ी में और सैनिक भेजने की संभावना से कच्चे तेल में हाल में उछाल आया है। स्पॉट मार्केट में कच्चे तेल की कीमत और भी ज्यादा है। यही वजह है कि दुनिया भर की ऑयल रिटेलर्स के मार्जिन पर दबाव बढ़ा है।
LPG Booking Rules : LPG गैस सिलेंडर बुकिंग का 45 दिन वाला नियम खत्म, अब 25 दिन में ही होगी बुकिंग
इससे पहले नायरा ने 1 जुलाई को पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी। हालांकि सरकारी तेल कंपनियों ने मई के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। देश में 90% पेट्रोल पंप सरकारी कंपनियों इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के हैं।
दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमत
दिल्ली में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंपों पर आज पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है। मई में इन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कई किस्तों में 7.50 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। अगर कच्चे तेल की कीमत ज्यादा दिनों तक इसी स्तर पर बनी रहती है तो सरकारी कंपनियों भी कीमत में बदलाव कर सकती हैं।

1 thought on “Petrol Diesel Price 2026 : पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा, सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर नायरा ने बढ़ाई कीमत”