Rajasthan Weather : राजस्थान में सर्दी का कहर जारी! नए पश्चिमी विक्षोभ से इन इलाकों में बरसे मेघ

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Rajasthan Weather : राजस्थान में सर्दी का कहर जारी! नए पश्चिमी विक्षोभ से इन इलाकों में बरसे मेघ

Rajasthan Weather: राजस्थान में सर्दी का असर अब तेज हो रहा है. कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण जयपुर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई है, जबकि राज्य के कई हिस्सों में घना कोहरा और शीतदिन की स्थिति बनी हुई है.

PM Awas Yojana 2026 : सरकार दे रही है ₹2,20,000 की मदद, घर बनाने का सुनहरा मौका, आवेदन शुरू

Rajasthan Weather : 1/7

राजस्थान में सर्दी का असर अब तेज हो रहा है. कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण जयपुर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई है, जबकि राज्य के कई हिस्सों में घना कोहरा और शीतदिन की स्थिति बनी हुई है. क्या आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी.

Rajasthan Weather : 2/7

राजस्थान में सर्दी का असर लगातार बना हुआ है. एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले 24 घंटों में जयपुर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई है. पिलानी और झुंझुनू में 4.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई. अब प्रदेश में मौसम मुख्यत शुष्क रहेगा, लेकिन शीतलहर से अभी राहत नहीं मिलेगी.

Rajasthan Weather : 3/7
उत्तर पूर्वी जिलों में अभी 2-3 दिन शीतलहर और कोहरे का असर जारी रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे सुबह के समय दृश्यता काफी कम हो गई. कमजोर धूप के कारण कुछ क्षेत्रों में शीतदिन की स्थिति भी दर्ज की गई है.
Rajasthan Weather : 4/7

मोसम विभाग के अनुसार, बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, फलोदी, झुंझुनूं, कोटा, सीकर, अलवर में सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज हुआ. मौसम विज्ञान के अनुसार, राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा.

Rajasthan Weathe : 5/7

पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले 2-3 दिन घना कोहरा छा सकता है. उत्तरी राजस्थान में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है. वहीं कहीं-कहीं शीतलहर भी चल सकती है.

Rajasthan Weather : 6/7

प्रदेश में सबसे ज़्यादा अधिकतम तापमान पाली में 24.4 डिग्री दर्ज हुआ. वहीं न्यूनतम तापमान केवल डूंगरपुर में 11.3 डबल डिजिट में रिकॉर्ड हुआ. यानी शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे रिकॉर्ड हुआ. करौली और श्रीगंगानगर इतने ठंडे रहे की अधिकतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंच गया.

Rajasthan Weather : 7/7
सबसे कम न्यूनतम तापमान जैसलमेर में 4.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ. राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 19 डिग्री वहीं न्यूनतम तपमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और रात के समय सतर्क रहने, विशेषकर वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है.

About The Author

Hello, I am Prakash Gehlot, Full Full-Time Blogger and Content Creator at Studyexpress.in the Website. I have 06+ years of experience in Digital Marketing and Content Creation in various fields like Govt Job, Exam Syllabus, Career News, Exams Preparation, etc

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel