Rajasthan Weather : राजस्थान में सर्दी का कहर जारी! नए पश्चिमी विक्षोभ से इन इलाकों में बरसे मेघ
Rajasthan Weather: राजस्थान में सर्दी का असर अब तेज हो रहा है. कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण जयपुर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई है, जबकि राज्य के कई हिस्सों में घना कोहरा और शीतदिन की स्थिति बनी हुई है.
PM Awas Yojana 2026 : सरकार दे रही है ₹2,20,000 की मदद, घर बनाने का सुनहरा मौका, आवेदन शुरू
Rajasthan Weather : 1/7
राजस्थान में सर्दी का असर अब तेज हो रहा है. कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण जयपुर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई है, जबकि राज्य के कई हिस्सों में घना कोहरा और शीतदिन की स्थिति बनी हुई है. क्या आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी.
Rajasthan Weather : 2/7
राजस्थान में सर्दी का असर लगातार बना हुआ है. एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले 24 घंटों में जयपुर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई है. पिलानी और झुंझुनू में 4.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई. अब प्रदेश में मौसम मुख्यत शुष्क रहेगा, लेकिन शीतलहर से अभी राहत नहीं मिलेगी.
Rajasthan Weather : 3/7
Rajasthan Weather : 4/7
मोसम विभाग के अनुसार, बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, फलोदी, झुंझुनूं, कोटा, सीकर, अलवर में सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज हुआ. मौसम विज्ञान के अनुसार, राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा.
Rajasthan Weathe : 5/7
पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले 2-3 दिन घना कोहरा छा सकता है. उत्तरी राजस्थान में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है. वहीं कहीं-कहीं शीतलहर भी चल सकती है.
Rajasthan Weather : 6/7
प्रदेश में सबसे ज़्यादा अधिकतम तापमान पाली में 24.4 डिग्री दर्ज हुआ. वहीं न्यूनतम तापमान केवल डूंगरपुर में 11.3 डबल डिजिट में रिकॉर्ड हुआ. यानी शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे रिकॉर्ड हुआ. करौली और श्रीगंगानगर इतने ठंडे रहे की अधिकतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंच गया.

