Rajasthan Tarbandi Yojana : राजस्थान के कम जमीन वाले किसानों की लगेगी लॉटरी! सरकार देगी 56 हजार रुपये
Rajasthan Tarbandi Yojana: राजस्थान में तारबंदी योजना से छोटे किसानों को बड़ी राहत मिली है. अब आधा हेक्टेयर जमीन पर भी सब्सिडी मिलेगी. 60–70% तक सहायता के साथ किसान फसल को आवारा पशुओं से बचा सकेंगे, आवेदन प्रक्रिया भी आसान है.
Khet Talab Yojana : किसान भाई अपनी जमीन पर बनवाएं तालाब, सरकार दे रही 75000 की मदद
राजस्थान में खेती करने वाले परिवारों की संख्या करीब 80 लाख के आसपास मानी जाती है. इनमें ज्यादातर किसान छोटे और सीमांत वर्ग के हैं. इन किसानों की आय बढ़ाने और उनकी मेहनत को सुरक्षित रखने के लिए सरकार समय-समय पर अलग-अलग योजनाएं लागू करती रहती है.
इसी कड़ी में राज्य सरकार की तारबंदी योजना अब छोटे किसानों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है. पहले इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान के पास कम से कम डेढ़ हेक्टेयर जमीन होना जरूरी था. लेकिन अब सरकार ने नियमों में बदलाव करते हुए इस सीमा को घटाकर आधा हेक्टेयर कर दिया है.
Donkey in NLM Scheme : गधे पालने पर 50 लाख रुपये देगी सरकार, जानिए कैसे उठाएं फायदा
इस फैसले से उन किसानों को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है जिनके पास कम जमीन है और जो अब तक इस योजना से बाहर थे. अब छोटे किसान भी आसानी से अपने खेत की घेराबंदी के लिए सब्सिडी प्राप्त कर सकेंगे. आज के समय में फसल की सुरक्षा करना किसानों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है.
अगर सब्सिडी की बात करें तो छोटे किसानों को इसमें ज्यादा लाभ दिया जा रहा है. सामान्य किसानों को जहां करीब 50 प्रतिशत तक सहायता मिलती है, वहीं छोटे किसानों को 60 से 70 प्रतिशत तक की मदद मिल सकती है. इसके अलावा यदि किसान समूह बनाकर आवेदन करते हैं तो उन्हें अधिकतम 56 हजार रुपये तक की सहायता मिल सकती है.
जिन किसानों के पास आधा हेक्टेयर से भी कम जमीन है, उनके लिए भी सरकार ने रास्ता निकाला है. ऐसे किसान अपने आसपास के किसानों के साथ मिलकर समूह बना सकते हैं और सामूहिक रूप से योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए जरूरी है कि सभी किसानों की कुल जमीन मिलाकर कम से कम आधा हेक्टेयर हो.
इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान का राजस्थान का निवासी होना जरूरी है. साथ ही जमीन से जुड़े दस्तावेज जैसे जमाबंदी और खेत का नक्शा होना चाहिए. इसके अलावा जन आधार कार्ड और बैंक खाते की जानकारी भी देनी होती है, ताकि सब्सिडी की राशि सीधे खाते में पहुंच सके. आवेदन के बाद अधिकारी मौके पर जाकर जांच करते हैं और उसके बाद राशि जारी की जाती है.
आवेदन की प्रक्रिया भी काफी आसान रखी गई है. किसान राज किसान साथी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यदि कोई खुद आवेदन नहीं कर सकता तो वह नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर जरूरी दस्तावेजों के साथ पंजीकरण करवा सकता है. मंजूरी मिलने के बाद किसान अपने खेत की तारबंदी कर सकते हैं
