Khet Talab Yojana : किसान भाई अपनी जमीन पर बनवाएं तालाब, सरकार दे रही 75000 की मदद

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Khet Talab Yojana : किसान भाई अपनी जमीन पर बनवाएं तालाब, सरकार दे रही 75000 की मदद

Khet Talab Yojana : खेती के लिए पानी की कमी अब आपकी तरक्की में रुकावट नहीं बनेगी. सरकार की इस नई पहल के जरिए आप अपनी जमीन पर तालाब तैयार कर सकते हैं. जिसके लिए भारी सब्सिडी दी जा रही है.

Rajasthan Gopal Credit Card Yojana : अब पशुपालन बनेगा मुनाफे का सौदा! 0% ब्याज पर मिलेगा ₹1 लाख तक का लोन, जानें कैसे उठाएं फायदा

Khet Talab Yojana इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि बारिश का जो पानी बर्बाद होकर बह जाता था. उसे आप अब स्टोर कर पाएंगे. यह न केवल आपकी फसलों को सूखे से बचाएगा. बल्कि आपकी खेती की लागत को भी काफी हद तक कम कर देगा. सरकार चाहती है कि किसान सिंचाई के लिए केवल मानसून पर निर्भर न रहें और उनके पास अपना खुद का पानी का बैकअप हमेशा तैयार रहे.

PM Kisan Mandhan Yojana : किसानों के लिए बड़ी राहत, अब हर महीने मिलेगी ₹3,000 की पेंशन…पति-पत्नी दोनों को मिलेंग पैसे

सिंचाई के साथ-साथ कमाई भी

इस योजना की सबसे शानदार बात यह है कि यह तालाब सिर्फ सिंचाई का जरिया नहीं. बल्कि आपकी एक्स्ट्रा इनकम का एक मजबूत सोर्स भी बन सकता है. जब आपके पास अपना तालाब होगा, तो आप खेती के साथ-साथ मछली पालन या मोती की खेती जैसे बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं. सरकार मोती की खेती के लिए भी काफी प्रमोट कर रही है.जिससे किसान लाखों की कमाई कर रहे हैं. Khet Talab Yojana

  • तालाब के पानी का इस्तेमाल आप सब्जियों और बागवानी के लिए भी कर सकते हैं.
  • मछली पालन शुरू करके आप हर सीजन में अपनी इनकम को कई गुना बढ़ा सकते हैं.

यानी एक ही निवेश में आपको सिंचाई के लिए पानी भी मिलेगा और एक्स्ट्रा मुनाफा कमाने का मौका भी.

तालाब बनवाने के लिए क्या है पात्रता?

अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं. तो इसके लिए कुछ जरूरी शर्तें रखी गई हैं जिससे सही व्यक्ति तक मदद पहुंच सके. सबसे पहली शर्त यह है कि आवेदक के पास खुद की कृषि भूमि होनी चाहिए और वह उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए. इसमें छोटे और सीमांत किसानों को प्राथमिकता दी जाती है. जिससे वे भी इंडिपेंडेंट बन सकें और उनकी खेती पर मौसम का असर न पड़े. Khet Talab Yojana

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana : प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना : 300 रुपये सस्ता मिल रहा है सिलेंडर, ऐसे उठाएं फायदा

  • सरकार तालाब खुदाई की कुल लागत का लगभग 50% या अधिकतम 75000 रुपये की मदद देती है.
  • अनुसूचित जाति और जनजाति के किसानों के लिए इसमें विशेष आर्थिक छूट का प्रावधान है.

यह स्कीम उन किसानों के लिए सबसे अच्छी है जो परंपरागत खेती से हटकर कुछ नया और मुनाफे वाला काम करना चाहते हैं.

ऐसे करें आवेदन 

इस सरकारी स्कीम का फायदा उठाने के लिए आपको कहीं भटकने की जरूरत नहीं है. पूरी प्रक्रिया को काफी सरल और डिजिटल बनाया गया है. सबसे पहले आपको कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण यानी रजिस्ट्रेशन करना होगा. वहां खेत तालाब योजना का ऑप्शन चुनकर आपको अपनी जमीन के दस्तावेज और आधार कार्ड जैसी बेसिक जानकारी भरनी होगी. ऑनलाइन फॉर्म सबमिट करने के बाद विभाग की टीम आपके खेत का फिजिकल वेरिफिकेशन करेगी. Khet Talab Yojana

  • आवेदन के समय अपनी बैंक पासबुक और जमीन की खतौनी साथ रखें ताकि प्रोसेस में कोई देरी न हो.
  • मंजूरी मिलने के बाद जैसे ही तालाब का काम शुरू होगा, सब्सिडी की राशि किस्तों में सीधे आपके खाते में भेज दी जाएगी.

इस तरह आप घर बैठे बस कुछ ही क्लिक्स में इस बेहतरीन योजना का हिस्सा बन सकते हैं.

Rajasthan Summer Vacation Date : राजस्थान में गर्मी छुट्टी को लेकर आया बड़ा अपडेट, बदलाव के साथ तारीखों की हुई घोषणा

About The Author

Hello, I am Prakash Gehlot, Full Full-Time Blogger and Content Creator at Studyexpress.in the Website. I have 06+ years of experience in Digital Marketing and Content Creation in various fields like Govt Job, Exam Syllabus, Career News, Exams Preparation, etc

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel