Changes In Rajasthan From 1 April : 1 अप्रैल से राजस्थान में बड़ा बदलाव! आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या-क्या हुआ महंगा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Changes In Rajasthan From 1 April : 1 अप्रैल से राजस्थान में बड़ा बदलाव! आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या-क्या हुआ महंगा

Changes In Rajasthan From 1 April : अप्रैल से राजस्थान में टोल टैक्स बढ़ेगा, अस्पतालों की ओपीडी टाइमिंग बदलेगी, अदालतें मॉर्निंग शिफ्ट में चलेंगी और पर्यटन स्थलों के समय में बदलाव होगा. इन नए नियमों से आमजन की दिनचर्या और खर्च दोनों प्रभावित होंगे.

Rajasthan Summer Vacation Date : राजस्थान में गर्मी छुट्टी को लेकर आया बड़ा अपडेट, बदलाव के साथ तारीखों की हुई घोषणा

अप्रैल महीने की शुरुआत के साथ ही राजस्थान में आम लोगों से जुड़ी कई अहम व्यवस्थाओं में बदलाव होने वाले हैं. इन बदलावों का असर सड़क यात्रा से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं, पर्यटन और न्यायिक कामकाज तक दिखाई देगा. राज्य सरकार और संबंधित विभागों ने नए नियम जारी किए हैं, जो 1 अप्रैल से लागू होंगे. इससे लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खर्च दोनों पर असर पड़ सकता है. सबसे ज्यादा प्रभाव नेशनल हाईवे पर सफर करने वालों पर पड़ेगा.

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. इसके अनुसार प्रदेश के कई टोल प्लाजा पर 5 से 20 रुपए तक शुल्क बढ़ाया गया है. जयपुर से दिल्ली जाने वाले पुराने हाईवे पर दौलतपुरा, मनोहरपुर और शाहजहांपुर टोल प्लाजा अब महंगे हो जाएंगे.

इसी तरह जयपुर-किशनगढ़ हाईवे पर ठीकरिया और बड़गांव टोल प्लाजा पर भी नई दरें लागू की जाएंगी. जयपुर रिंग रोड पर स्थित सीतारामपुरा और हिंगोनिया टोल प्लाजा पर भी टोल शुल्क बढ़ाया गया है. इन बदलावों से रोजाना यात्रा करने वाले लोगों को ज्यादा खर्च उठाना पड़ेगा.

Tractor Subsidy Yojana 2026 : सरकार दे रही जबरदस्त सब्सिडी! ₹3.5 लाख का ट्रैक्टर मात्र ₹35 हजार में, किसानों के लिए सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन!

Tractor Subsidy Yojana 2026 : सरकार दे रही जबरदस्त सब्सिडी! ₹3.5 लाख का ट्रैक्टर मात्र ₹35 हजार में, किसानों के लिए सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन!

जयपुर-सीकर हाईवे पर भी टोल दरों में इजाफा किया गया है. टाटियावास टोल बूथ पर अब पहले से ज्यादा शुल्क देना होगा. इसके साथ ही कार के सालाना पास की कीमत में भी 75 रुपए की बढ़ोतरी की गई है, जिससे नियमित आने-जाने वालों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा.

स्वास्थ्य सेवाओं में भी बदलाव देखने को मिलेंगे. सरकारी अस्पतालों में ओपीडी का समय बदल दिया जाएगा. मरीजों को अब नई समय-सारिणी के अनुसार ही अस्पताल पहुंचना होगा, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो.

RBSE 12th Arts Result 2026 : राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम रिजल्ट जारी कर दिया

RBSE 12th Arts Result 2026 : राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम रिजल्ट जारी कर दिया

गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए न्यायिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है. राजस्थान की सभी अदालतें अब मॉर्निंग शिफ्ट में चलेंगी. अदालतों का काम सुबह 8 बजे से शुरू होगा और यह व्यवस्था 28 जून तक जारी रहेगी.

हाईकोर्ट में न्यायिक कार्य सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा. इस दौरान सुबह 10:30 बजे से 11 बजे तक आधे घंटे का ब्रेक रहेगा. वहीं हाईकोर्ट कार्यालय का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक तय किया गया है, जिसमें 10:30 से 10:45 बजे तक 15 मिनट का विश्राम रखा गया है.

पर्यटन स्थलों के समय में भी बदलाव किया गया है. रणथंभौर नेशनल पार्क में सफारी का नया समय तय किया गया है. अब मॉर्निंग सफारी सुबह 6 बजे से 9:30 बजे तक और इवनिंग सफारी दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक चलेगी. वहीं जयपुर के आमेर में हाथी सवारी का समय बदलकर सुबह 7 बजे से 10:30 बजे तक कर दिया गया है.

RBSE 12th Science Result 2026 : राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम रिजल्ट जारी कर दिया

RBSE 12th Science Result 2026 : राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम रिजल्ट जारी कर दिया

About The Author

Hello, I am Prakash Gehlot, Full Full-Time Blogger and Content Creator at Studyexpress.in the Website. I have 06+ years of experience in Digital Marketing and Content Creation in various fields like Govt Job, Exam Syllabus, Career News, Exams Preparation, etc

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel