Gold-Silver Price Fall : आज सुबह-सुबह चांदी हो गई 7000 रुपये सस्ती, सोने में भी बड़ी गिरावट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Gold-Silver Price Fall : आज सुबह-सुबह चांदी हो गई 7000 रुपये सस्ती, सोने में भी बड़ी गिरावट

Gold-Silver Price Fall:– सोना और चांदी के भाव में बड़ी गिरावट आई है. मल्‍टी कमोडिटी मार्केट में चांदी सुबह मार्केट ओपेन होते ही 7000 रुपये टूट गई. वहीं सोने के भाव में भी बड़ी गिरावट आई है. यह गिरावट ऐसे समय में आई है, जब इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी के भाव गिर रहे हैं और ग्‍लोबल अनिश्चितता बनी हुई है.

Ration Card Update : सरकार ने बदली अनाज लेने की व्यवस्था, लंबी लाइन और राशन की कमी से मिलेगी राहत

मंगलवार को एमसीएक्‍स पर 10 ग्राम सोने की कीमत 1600 रुपये या 1 फीसदी से ज्‍यादा टूटकर 1,46,528 रुपये पर आ गई थी. हालांकि बाद में इसमें थोड़ी रीकवरी देखने को मिला, जो 1250 रुपये टूटकर कारोबार कर रहा था.

वहीं चांदी के भाव में भारी गिरावट आई, जो 7000 रुपये प्रति किलो गिर गया. एमसीएक्‍स पर फ्यूचर सिल्‍वर प्राइस 7000 रुपये या 3 फीसदी से ज्‍यादा टूटकर 2,27,125 रुपये पर थी. हालांकि इसमें भी थोड़ी रिकवरी देखने को मिली, जो करीब 6000 रुपये गिरकर कारोबार कर रही थी.

Vida VX2 Go : 1 रुपये में 4 किलोमीटर चलने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स ने बढ़ाई पेट्रोल स्कूटरों की टेंशन

क्‍यों आई सोने-चांदी में गिरावट 
सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के कई वजह सामने आए हैं. इसमें मजबूत अमेरिकी डॉलर, बढ़ते अमेरिकी बॉन्ड यील्ड, और मुनाफावसूली शामिल है. इसके अलावा, अमेरिकी फेड रिजर्व के ब्‍याज दरों में कटौती की उम्‍मीदों के कम होने के कारण भी बुलियन मार्केट में दबाव बढ़ा है.

PM Kisan 23th Installment Status Check : जारी हुई 23वीं किस्त, किन्हें मिले 2000 रुपये किन्हें नहीं; यहां करें चेक

इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी का भाव 
इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने-चांदी का भाव तेजी से गिरा है. यहां गोल्‍ड 1.11 फीसदी या 46.45 डॉलर टूटकर 4,156.25 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. वहीं सिल्‍वर 2.645    डॉलर या 4.03%     गिरकर 62.938 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी
सोने-चांदी के भाव 
कमोडिटी मार्केट के अलावा, सर्राफा बाजार में भी गिरावट दिखाई दे रही है. दिल्‍ली में Gold ₹1,49,070 है और सिल्‍वर ₹2,50,000 प्रति किलो पर है. आज शेयर बाजार में भी दबाव दिखाई दे रहा है. निफ्टी 20 अंक नीचे और सेंसेक्‍स में 100 अंकों से ज्‍यादा की गिरावट आई है.

About The Author

Hello, I am Prakash Gehlot, Full Full-Time Blogger and Content Creator at Studyexpress.in the Website. I have 06+ years of experience in Digital Marketing and Content Creation in various fields like Govt Job, Exam Syllabus, Career News, Exams Preparation, etc

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel