Gold Silver Prices : अक्षय तृतीया (अखा तीज) से पहले ₹11800 उछली चांदी, ₹3000 बढ़ा सोने का भाव

Gold Silver Prices: अक्षय तृतीया से पहले सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल आया है। चांदी ₹11800 और सोना ₹3000 महंगा हुआ। ज्वेलर्स की बढ़ती खरीदारी से कीमतों को सपोर्ट मिला, जबकि ग्लोबल बाजार में दबाव बना हुआ है। जानिए डिटेल।

Petrol Diesel price today : पेट्रोल 7.41 रुपये, डीजल 25.01 हुआ महंगा, कहां बढ़े रातों-रात दाम? चेक करें अपने शहर का रेट

अक्षय तृतीया से ठीक पहले सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, दिल्ली में बुधवार को चांदी ₹11,800 उछलकर ₹2.57 लाख प्रति किलो पहुंच गई। वहीं, सोना ₹3,000 बढ़कर ₹1.58 लाख प्रति 10 ग्राम हो गया। इस तेजी के पीछे ज्वेलर्स और स्टॉकिस्ट्स की बढ़ती खरीदारी को वजह माना जा रहा है।

अक्षय तृतीया इस साल 19 अप्रैल को है और इसे सोना-चांदी खरीदने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में त्योहार से पहले ही बाजार में खरीदारी तेज हो गई है, जिससे कीमतों को सहारा मिला है।

PM Kisan Yojana 2026 : 23वीं किस्त के ₹2000 चाहिए तो तुरंत करें ये 2 काम, सरकार ने जारी किया नया अपडेट

ज्वेलर्स की खरीद से सपोर्ट

ट्रेडर्स का कहना है कि मजबूत रिटेल डिमांड की उम्मीद में ज्वेलर्स और बड़े खरीदारों ने पहले से खरीदारी शुरू कर दी है। यही वजह है कि कीमतों में तेजी आई है।श्रृंगार हाउस ऑफ मंगलसूत्र के चेयरमैन चेतन ठाडेश्वर के मुताबिक, अक्षय तृतीया ज्वेलरी इंडस्ट्री के लिए सबसे अहम समय में से एक है। उन्होंने कहा कि कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद ग्राहकों की दिलचस्पी बनी हुई है,

खासकर हल्की और डिजाइन आधारित ज्वेलरी की मांग बढ़ रही है हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों में गिरावट देखने को मिली। स्पॉट गोल्ड करीब 1% गिरकर 4,795.97 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं, चांदी 1.2% गिरकर 78.61 डॉलर प्रति औंस पर रही।

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में ‘हीटवेव मोड ऑन’, अगले 48 घंटे बेहद अहम, जानिए पूरा मौसम अपडेट

अमेरिका-ईरान बातचीत का असर

HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी एनालिस्ट सौमिल गांधी के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की उम्मीद से बाजार का माहौल थोड़ा बेहतर हुआ है। इससे ऊर्जा से जुड़ी महंगाई का डर कम हुआ है और कीमती धातुओं पर दबाव बना है। दोनों देशों के बीच अगली बातचीत की तैयारी चल रही है, क्योंकि पिछली बातचीत में कोई ठोस नतीजा नहीं निकल पाया था।