Gold-Silver Rate Fall : फूटा चांदी का बुलबुला… आज 5000 रुपये सस्ती, अचानक सोना इतना सस्ता
Gold-Silver Rate Fall: चांदी की कीमत में हर रोज बड़ी गिरावट आ रही है और ये अब अपने हाई लेवल से गिरते हुए 2.27 लाख रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई है, तो दूसरी ओर सोना भी लगातार सस्ता हो रहा है.
सोना-चांदी की कीमतों में तेज गिरावट (Gold-Silver Rate Fall) का अनुमान लगाया जा रहा था और गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों कीमती धातुओं का भाव खुलते ही धड़ाम हो गया. चांदी का बुलबुला रोज फूटता हुआ नजर आ रहा है और 1 Kg Silver Price अपने पिछले बंद से झटके में 5000 रुपये से ज्यादा गिर गया. हर रोज चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. Gold Rate पर नजर डालें, तो इसका भाव अब गिरकर 1.46 लाख रुपये पर आ गया है.
अचानक 5000 रुपये घटा दाम
एमसीएक्स पर 3 जुलाई की एक्सपायरी वाली चांदी का भाव गुरुवार को खुलने के साथ ही 5012 रुपये प्रति किलो कम हो गया. बीते कारोबारी दिन ये कीमती धातु गिरावट के साथ 2,35,505 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी, जो ओपनिंग के साथ ही गिरकर 2,30,493 रुपये पर आ गई.
MCX Silver Price में रोजाना तगड़ी गिरावट देखने को मिल रही है और महज इस हफ्ते चांदी की कीमत में आई कमी पर गौर करें, तो ये 18,044 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई है. बता दें कि बीते शुक्रवार को 1 किलो चांदी की कीमत 2,48,537 रुपये थी और इस हफ्ते की शुरुआत से ही ये फिसल रही है.
सदिन में ही ₹24000 सस्ती
हाई से इतना सस्ती हो गई Silver
गुरुवार को चांदी की कीमत में आई बड़ी गिरावट के बाद अगर इसके लाइफ टाइम हाई लेवल से तुलना करें, तो बता दें कि जनवरी महीने में पहली बार वायदा चांदी का भाव 4 लाख रुपये के पार निकला था और ये 4,57,328 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया था. इस लेवल से अब चांदी 2,26,835 रुपये प्रति किलो कम कीमत पर मिल रही है.
सोना अब हुआ इतना सस्ता
चांदी के साथ ही सोने की कीमत में भी गुरुवार को फिर गिरावट देखने को मिली है. 5 अगस्त की एक्सपायरी वाली वायदा सोना बीते कारोबारी दिन 1,48,017 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था और गुरुवार को खुलने के साथ ही ये फिसलकर 1,46,444 रुपये पर आ गया. इस हिसाब से देखें, तो 10 Gram 24 Karat Gold एक झटके में 1573 रुपये सस्ता हो गया. वहीं इस हफ्ते गोल्ड रेट 9,150 रुपये सस्ता हुआ है, क्योंकि बीते शुक्रवार को एमसीएक्स पर इसकी कीमत 1,55,594 रुपये प्रति 10 ग्राम थी.
ताजा गिरावट के बाद अब सोने का भाव अपने हाई लेवल से और भी ज्यादा कम हो गया है. चांदी की तरह ही जनवरी महीने में MCX Gold Rate ने 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का आंकड़ा पार किया था और इस एक्सपायरी वाला सोना 2,04,375 रुपये के लाइफ टाइम हाई लेवल पर पहुंचा था. यहां से ताजा भाव की तुलना करें, तो अब ये कीमती पीली धातु (Yellow Metal) 57,931 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है.
Best 110CC Bikes in India : Hero Splendor से ज्यादा पावरफुल हैं! ये बाइक! कीमत मात्र ₹56,850 से शुरू
