Good News : राजस्थान के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, मिलेगा बिना ब्याज लोन
Good News :– राजस्थान में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 30 हजार युवाओं को लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है. 10 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त लोन मिलेगा. जून तक 60 हजार आवेदन बैंकों को भेजे जाएंगे.
उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में वित्त वर्ष-2026-27 में 30 हजार युवाओं को आर्थिक सहायता देने का लक्ष्य रखा गया है. विभाग ने इसके क्रियान्वयन की पूरी तैयारी कर ली है. जून तक लक्ष्य से दोगुने, 60 हजार आवेदन बैंकों को भेजे जाएंगे.
अप्रैल में 30 हजार, मई और जून में 15-15 हजार आवेदन भेजे जाएंगे. इसके लिए सभी जिलों को निर्धारित लक्ष्य से दोगुने आवेदन बैकों को भेजने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही अप्रैल 2026 से जनवरी 2027 तक का टारगेट देते हुए हर महीने लाभार्थियों की संख्या निर्धारित की गई है.
22 जनवरी से आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी
उद्योग एवं वाणिज्य आयुक्त नीलाभ सक्सेना ने बताया कि इस योजना के तहत अब तक 73 हजार से अधिक लोगों ने स्वयं का व्यवसाय करने के लिए आवेदन किए है. इन आवदेनों की कुल ऋण राशि करीब 3,580 करोड़ रुपये है. जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्रो द्वारा 31 हजार से अधिक आवेदन बैंकों के भेज दिए गए है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 12 जनवरी-2026 को इस योजना का शुभारंभ किया था.
विभाग द्वारा 22 जनवरी से आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी. आयुक्त सक्सेना ने बताया कि प्रदेश के अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि प्रदेश में स्वरोजगार का एक ईको-सिस्टम तैयार हो.
योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए मुख्यालय स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है.
1. मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना,इस साल 30 हजार युवाओं को लाभांवित का लक्ष्य,
2. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 12 जनवरी-2026 को इस योजना का शुभारंभ किया था,
3. योजना के तहत अब तक 73 हजार से अधिक लोगों ने स्वयं का व्यवसाय के लिए आवेदन किए,
Tecno Pop X 5G भारत में लॉन्च, 6500mAh बैटरी के साथ 15999 रुपये में बजट स्मार्टफोन
4. जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्रो द्वारा 31 हजार से अधिक आवेदन बैंकों को भेजे गए,
5. इन आवदेनों की कुल ऋण राशि करीब 3,580 करोड़ रुपये है,
6. व्यापार क्षेत्र के लिए 5 लाख रुपये तथा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए 10 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण,
8वीं से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण आवेदकों को सेवा और व्यापार क्षेत्र के लिए 3.5 लाख रुपये और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए 7.5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण, अधिकतम 35 हजार रुपये की मार्जिन मनी भी दी जाएगी. स्नातक, आईटीआई और अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले आवेदकों को सेवा और व्यापार क्षेत्र के लिए 5 लाख रुपये तथा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए 10 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण, 50 हजार रुपये तक की मार्जिन मनी भी दी जाएगी.
इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रदेश के युवा स्वयं की एसएसओ आईडी और ई-मित्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, आवेदक की फोटो, शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता का प्रमाण पत्र, संस्थागत आवेदन की स्थिति में 51 प्रतिशत से अधिक स्वामित्व का दस्तावेज आवश्यक है.
