PM Kisan Yojana 20th Installment : किसानों के खाते में आज आएंगे 2000 रुपये, पीएम मोदी 11 बजे जारी करेंगे सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त
PM Kisan Yojana 20th Installment : आखिरकार वो दिन आ ही गया, जिसका इंतजार देश के 9.7 करोड़ किसानों को पिछले 4 महीने से था. पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त आज, 2 अगस्त को जारी होने के साथ ही लाभार्थी किसानों के खाते में 2000 रुपये आ जाएंगे.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे वाराणसी से पीएम किसान सम्मान योजना की 20वीं किस्त जारी करेंगे.
PM Kisan के 2000 रुपये आपके अकाउंट में आएंगे या नहीं, ऐसे करें मिनटों में घर बैठे चेक
कितने बजे आएंगे पीएम किसान योजना के पैसे?
पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के पैसे किसानों के खाते में 02 अगस्त को ट्रांसफर किए जाएंगे. पीएम मोदी का वाराणसी में सुबह 11 बजे कार्यक्रम शुरू होगा. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी करेंगे.
किन किसानों को मिलेगा 20वीं किस्त का लाभ?
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त (PM Kisan 20th Installment) का लाभ सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनकी जानकारी आधिकारिक पोर्टल पर सही और अपडेटेड है. जिसमें e-KYC, बैंक डिटेल्स एवं जमीन के कागज अपडेट होने जरूरी हैं. ऐसे में किसानों को आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर बेनिफिशियरी लिस्ट (PM Kisan Beneficiary List) में अपना नाम एवं स्टेटस चेक कर सकते हैं.
KCC Loan Waiver Scheme : किसान कर्ज माफी योजना ₹200000 तक लोन माफ…!
ऐसे चेक करें बेनिफिशयरी लिस्ट में नाम है या नहीं–
आधिकारिक वेबसाइट: https://pmkisan.gov.in पर जाएं.
– “Farmer Corner” में जाकर “Beneficiary Status” पर क्लिक करें.
– अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनें.
– अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर दर्ज करें.
– सभी जानकारी भरने के बाद “Get Report” पर क्लिक करके अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं.
पीएम किसान योजना के लिए पात्रता
सरकार ने पीएम-किसान योजना के लिए कुछ नियम बनाए हैं. जिसमें किसानों का आधार कार्ड उनके बैंक खाते से लिंक होना और e-KYC कराना जरूरी है. साथ ही जमीन का सत्यापन भी अनिवार्य है.
अब तक 19 किस्तों में किसानों को मिले 3.69 लाख करोड़ रुपये
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त से पहले अब तक 19 किस्तों में 3.69 लाख करोड़ रुपये किसानों के खाते में ट्रांसफर किए जा चुके हैं. केंद्र सरकार ने फरवरी 2019 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना शुरू की थी. जिसके तहत देश के करोड़ों गरीब किसानों की आर्थिक मदद के लिए हर साल 6,000 रुपये दिए जाते हैं, जो तीन किस्तों में सीधे किसानों के खाते में पहुंचते हैं.




