rssb.rajasthan.gov.in 2025, Rajasthan 4th Grade Result 2025 Live Updates direct link rssb.rajasthan.gov.in: रिजल्ट से पहले ही बोर्ड की वेबसाइट पर काफी ट्रैफिक है, जिसकी वजह से कई बार वेबसाइट क्रैश भी हो गई. ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि रिजल्ट अपलोड करने की तैयारी चल रही है.आरएसएसबी के अध्यक्ष आलोक राज ने ताजा अपडेट में कहा है कि परिणाम कल वेबसाइट पर अपलोड हो जाएंगे.आलोक राज ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि ‘चाहे अध्यक्ष चाहे ऑफिसर चाहे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, सब सहकर्मी ही होते हैं.मुझे स्टाफ ने सलाह दी कि में अनऑफिशियली कट ऑफ जारी न करूं.अब प्रयास है ऑफिशली कटऑफ जारी करूं, जैसे ही करूंगा, बताऊंगा.आलोक राज ने लिखा कि सबसे करबद्ध request है कि 16 जनवरी को शाम 5 बजे से पहले हमारी वेबसाइट पर न जाएं.एक्स पर तमाम लोग आलोक राज से तरह तरह के सवाल कर रहे हैं और उस पर लगातार जवाब दे रहे हैं.
Rajasthan 4th Grade Result Cut off: संभावित कट-ऑफ कितनी जा सकती है?
अभी तक ऑफिशियल कट-ऑफ जारी नहीं हुआ है, लेकिन एक्सपर्ट्स और पिछले ट्रेंड्स के आधार पर संभावित कट-ऑफ इस तरह है:
– जनरल: 74-80
– OBC: 70-75
– SC: 65-70
– ST: 60-70
ये सिर्फ अनुमान है. असली कट-ऑफ रिजल्ट के साथ ही जारी होगा. कट-ऑफ क्लियर करने वाले उम्मीदवार ही अगले चरण (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) के लिए क्वालीफाई होंगे.
Rajasthan 4th Grade Result Download 2026 Live Updates: रिजल्ट कैसे चेक करें?
जैसे ही रिजल्ट आएगा आपको बस ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा. वहां अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट लिंक एक्टिव होते ही यहां अपडेट मिल जाएगा. किसी भी फेक या थर्ड पार्टी लिंक पर क्लिक न करें, सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट पर ही भरोसा करें.
R