Rajasthan Weather : राजस्थान के इन इलाकों में 3 से 6 अगस्त भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी
Rajasthan Weather :— राजस्थान में लगातार भारी बारिश हो रही है। ऐसे में मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी 3 अगस्त से राज्य में एक बार फिर बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।
Rajasthan Weather मानसून के चलते राजस्थान में 3 अगस्त से एक बार फिर बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने वाली है। शनिवार को हाड़ौती क्षेत्र में भारी बारिश हुई। वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि आज राज्य के 9 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही, आने वाले तीन दिनों में राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। 2 अगस्त को हाड़ौती क्षेत्र में मौसम सुहावना रहा। इसके साथ ही कोटा के साथ कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा, श्रीगंगानगर, चूरू के साथ कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई।
PM Kisan 20th installment : खाते में नहीं पहुंचे ₹2000? इस नंबर पर करें कॉल और जानें वजह
Rajasthan Weather पिछले 24 घंटों में बारां जिले के छीपाबड़ौद में 24 मिमी बारिश हुई। वहीं, श्रीगंगानगर के लालगढ़ में 14 मिमी, भीलवाड़ा के कोटड़ी में 10 मिमी, कोटा में 9.6 मिमी, झुंझुनू के मलसीसर और पिलानी में 6-6 मिमी, सवाई माधोपुर के मलारना डूंगर में 6 मिमी और हनुमानगढ़ के फेफाना में 10 मिमी बारिश दर्ज की गई।
Rajasthan Weather मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के 9 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें अलवर, भरतपुर, दौसा और धौलपुर में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, झुंझुनू, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर और जयपुर में मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग का कहना है कि 4 अगस्त को अलवर, भरतपुर, दौसा और झुंझुनू, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, धौलपुर और जयपुर में बारिश का येलो अलर्ट है। वहीं, 5 अगस्त को अलवर, भरतपुर में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनू, करौली और सीकर में गरज के साथ बारिश की संभावना है। इसके बाद 6 अगस्त को अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली और सवाईमाधोपुर में गरज के साथ बारिश की संभावना है।
Rajasthan Weather मौसम विभाग के अनुसार, 3 से 6 अगस्त के दौरान उत्तर-पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर के कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है, जबकि बाकी इलाकों के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, आने वाले सप्ताह में जोधपुर, बीकानेर के इलाकों में बारिश में कमी आ सकती है।
Sauchalay Yojana Form : फ्री शौचालय योजना के लिए फॉर्म शुरू सबको मिलेंगे ₹12000



