Rajasthan Weather : राजस्थान में एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
Rajasthan Weather :– राजस्थान में मानसून सक्रिय है, जिसके चलते राज्य में लगातार भारी बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 5 अगस्त को राज्य के कुछ इलाकों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जानिए मौसम के ताजा अपडेट। मौसम विभाग का कहना है कि…
Rajasthan Weather आज यानी 5 अगस्त को करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, भरतपुर और धौलपुर जैसे जिलों के लिए भारी बारिश की संभावना के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान इन जिलों में बिजली गिरने और गरज के साथ छींटे पड़ने को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
KCC Loan Waiver Scheme : किसान कर्ज माफी योजना ₹200000 तक लोन माफ…!
Rajasthan Weather वहीं, अगले 3-4 दिनों में पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। यहां भारी बारिश से राहत मिलेगी। इसके अलावा, पश्चिमी राजस्थान में छिटपुट हल्की बारिश के साथ मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिसके चलते 7-8 अगस्त को भरतपुर, अलवर, धौलपुर, करौली और जयपुर जैसे इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।
Rajasthan Weather मौसम विभाग का कहना है कि 18 अगस्त के बाद राज्य में बारिश की गतिविधियाँ फिर से तेज़ हो सकती हैं। इस दौरान पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, जयपुर में धूप से ज़्यादा बादल छाए रहेंगे और कोहरा छाया रहेगा। अधिकतम तापमान 32°C रहेगा। वर्तमान तापमान 29°C है, आर्द्रता 72% है और तापमान 34°C के आसपास रहेगा।
Rajasthan Weather मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज धूप से ज़्यादा बादल छाए रहेंगे, अधिकतम तापमान 31-33°C के बीच रहेगा और न्यूनतम तापमान 24-26°C के बीच रहेगा। दिन में 20% और रात में 10% बारिश होने की संभावना है।




