Rajasthan Weather : राजस्थान में मानसून फिर से सक्रिय, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
Rajasthan Weather:— राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। लगातार बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। आज, 9 अगस्त को राज्य के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
KCC Loan Waiver Scheme : किसान कर्ज माफी योजना ₹200000 तक लोन माफ…!
राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। लगातार बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। आज, 9 अगस्त को राज्य के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। एक हफ्ते की सुस्ती के बाद, मानसून एक बार फिर धीरे-धीरे सक्रिय हो रहा है। रक्षाबंधन के मौके पर 9 और 10 अगस्त को राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।
Rajasthan Weather मौसम विभाग, जयपुर के अनुसार, कुछ जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। शनिवार, 9 अगस्त 2025 को राजस्थान के इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। इसमें अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर और धौलपुर शामिल हैं।
Rajasthan Weather मौसम विभाग द्वारा इन सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। रविवार, 10 अगस्त 2025 को पूर्वी राजस्थान के कुल 9 जिलों में बारिश का अनुमान है।
Rajasthan Weather इसमें अलवर, बारां, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, झालावाड़, करौली, कोटा और सवाई माधोपुर शामिल हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 10 अगस्त के बाद मानसून एक बार फिर कुछ दिनों के लिए सुस्त पड़ सकता है। इसके बाद 15 अगस्त 2025 के आसपास फिर से अच्छी बारिश होने की संभावना है। बारिश की सुस्ती के बीच राजस्थान में एक बार फिर गर्मी बढ़ने लगी है। कई जिलों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री के पार चला गया है।
LIC : महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 7000 रुपए, ये है स्कीम की डिटेल
Rajasthan Weather श्रीगंगानगर में तापमान 38.7 डिग्री, बीकानेर में 37.7 डिग्री, लूणकरणसर में 37.1 डिग्री, बाड़मेर-जैसलमेर-फलोदी में 37.0 डिग्री, जयपुर में 35.0 डिग्री, संगरिया में 36.7 डिग्री, पिलानी में 36.5 डिग्री, अलवर में 36.0 डिग्री और दौसा में 35.1 डिग्री दर्ज किया गया।



