Rajasthan Weather Update : आज से फिर एक्टिव होगा मानसून, इन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

 Rajasthan Weather Update : आज से फिर एक्टिव होगा मानसून, इन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी

Rajasthan Weather Update:– राजस्थान में आज से मानसून फिर सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते 6 से ज़्यादा ज़िलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज धौलपुर, करौली और सवाई माधोपुर में लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की गई है। राजस्थान में मानसून हर दिन अपने नए तेवर दिखा रहा है। कहीं अचानक बारिश हो रही है, तो कहीं गर्मी और उमस का एहसास हो रहा है।
Raksha Bandhan Gift : राखी पर CM भजनलाल का महिलाओं को तोहफा, दो दिन तक राजस्थान रोडवेज में कर सकेंगी मुफ्त यात्रा

Raksha Bandhan Gift : राखी पर CM भजनलाल का महिलाओं को तोहफा, दो दिन तक राजस्थान रोडवेज में कर सकेंगी मुफ्त यात्रा

फिलहाल मरुधरा में मानसून ने थोड़ा विराम लिया है, जिसके चलते कई ज़िलों में हालात सामान्य हो गए हैं, लेकिन आज बुधवार, 7 अगस्त से राज्य के कई हिस्सों में मानसून फिर सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर द्वारा जारी सूचना के अनुसार, आज एक बार फिर राजस्थान के कई ज़िलों में भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

LIC : महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 7000 रुपए, ये है स्कीम की डिटेल

LIC : महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 7000 रुपए, ये है स्कीम की डिटेल

कुछ ज़िलों में सुबह से ही काले बादल छा सकते हैं। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, आज बुधवार, 6 अगस्त को राज्य के धौलपुर, करौली, दौसा, अलवर, भरतपुर, सवाई माधोपुर और आसपास के जिलों में गरज के साथ भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 6 से ज़्यादा ज़िलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

PM Kisan Yojana : पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त में पैसा बढ़कर आएगा या नहीं? जानें सरकार ने क्या कहा

PM Kisan Yojana : पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त में पैसा बढ़कर आएगा या नहीं? जानें सरकार ने क्या कहा

इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएँ भी चल सकती हैं। शुक्रवार, 8 अगस्त को 13 ज़िलों में बारिश की संभावना है: अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा, धौलपुर, झालावाड़, झुंझुनू, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर और टोंक। राज्य के पूर्वी हिस्सों में अगले 3 से 4 दिनों तक गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

KCC Loan Waiver Scheme : किसान कर्ज माफी योजना ₹200000 तक लोन माफ...!

KCC Loan Waiver Scheme : किसान कर्ज माफी योजना ₹200000 तक लोन माफ…!

कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है। वहीं, अन्य ज़िलों में मौसम शुष्क रहेगा। आपको बता दें कि मानसून ट्रफ लाइन के अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर खिसकने के कारण मानसून की गति में थोड़ी कमी आई है। 7 अगस्त को राज्य में हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं, 8 अगस्त को हल्की बारिश और तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। 9 अगस्त को राज्य में भारी बारिश की संभावना है।

About The Author

Hello, I am Prakash Gehlot, Full Full-Time Blogger and Content Creator at Studyexpress.in the Website. I have 06+ years of experience in Digital Marketing and Content Creation in various fields like Govt Job, Exam Syllabus, Career News, Exams Preparation, etc

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel