Rajasthan Weather Update : राजस्थान में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी, 5 जिलों में अलर्ट जारी
Rajasthan Weather Update:– राजस्थान में भारी बारिश देखी जा रही है। ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि 8 अगस्त से बारिश की गतिविधियाँ फिर से बढ़ने लगेंगी। इस दौरान गरज के साथ बारिश हो सकती है। जानिए मौसम का ताज़ा अपडेट।
Lado Protsahan Yojana : रक्षाबंधन पर सरकार का खास तोहफा, बेटियों को मिलेंगे ₹2 लाख
Rajasthan Weather Update मौसम विभाग के अनुसार, 8 से 12 अगस्त तक जयपुर, अजमेर, उदयपुर, भरतपुर और कोटा और आसपास के इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर के अधिकांश इलाकों में अगले 2-3 दिन मौसम शुष्क रहेगा। 8 अगस्त से कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश के आसार हैं।
Rajasthan Weather Update मौसम विभाग के अनुसार, 7 अगस्त को धौलपुर, करौली, अलवर, भरतपुर और दौसा में गरज के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही, इन जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 8 अगस्त को टोंक, सीकर, अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनू, करौली और सवाईमाधोपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Rajasthan Weather Update वहीं, 9 अगस्त से धौलपुर, अलवर, भरतपुर, करौली और दौसा में आंधी और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही, बीकानेर, कोटा, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर, जयपुर और जोधपुर के कई जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, दो-तीन दिनों में पूर्वी राजस्थान में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 8 अगस्त से कुछ इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।
Rajasthan Weather Update मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार, 7 अगस्त से एक नया वेदर सिस्टम सक्रिय होने जा रहा है, जिसके चलते पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद है। आज पांच जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।




